Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भैरोगंज में बालू खनन को रोकथाम को ले ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को दिया आवेदन

जनवाद टाइम्स 21 November 2022
Bihar News भैरोगंज में बालू खनन को रोकथाम को ले ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को दिया आवेदन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थानक्षेत्र के विभिन्न हरहा नदियों से अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खरहट त्रिभवनी पंचायत के भोलापुर में नियम और कानून को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है

Bihar News भैरोगंज में बालू खनन को रोकथाम को ले ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को दिया आवेदन

संदीप सिंह, रामेश्वर सिंह ,पृथ्वी शर्मा,उपेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध ठाकुर, संदीप कुमार,गुड्डू दास, संतोष शर्मा, नारायण पासवान, कमलावती देवी,आदि दर्जनों स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी रोष है. लोगों ने विवाद पर आरोप लगाते हुए बताया है कि लगातार सूचना देने के बावजूद बालू खनन विभाग के अधिकारी लोग नहीं पहुंच रहे हैं. खनन करने के लिए एक मानक फिक्स किया गया है. लेकिन यहां पर मानक को ताक पर रखकर खनन की जा रहा है. 2 या 3 फीट का गड्ढा नहीं बल्कि 12 से 15 फीट गड्ढा बनाकर बालू की खनन की जा रही है .वही लोगों का कहना है कि खनन बिल्कुल सड़क के बगल में हो रहा है. जैसे ही बरसात का दिन आएगा रेन कट के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी. इसके साथ ही बड़े गड्ढे में बच्चों को डूबने का भी डर सता रहा है .इतना ही नहीं इस तरह के खनन कराने से हरहा नदी की धारा गांव की ओर मुड़ जाएगी. जिससे गांव का अस्तित्व पर भी खतरे में पड़ सकती है।

Bihar News भैरोगंज में बालू खनन को रोकथाम को ले ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को दिया आवेदन

हालांकि पुलिस और खनन विभाग अवैध कारोबारियों को पकड़ रही है.वही एक अवैध कारोबारी के बालू लदा गुजरते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को खनन विभाग ने जब्त किया है .उक्त ट्रैक्टर ट्राली को भैरोगंज पुलिस के हवाले किया गया है. मामले के संदर्भ में भैरोगंज थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया की लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर जिसके ट्राली में बालू लदा है ,बेतिया खनन इंस्पेक्टर इरशाद के द्वारा जब्त कर भैरोगंज पुलिस के हवाले किया है . ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था. ट्रैक्टर मालिक की पहचान अभी नहीं हुई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इसके बारे में पूरी जानकारी खनन इंस्पेक्टर द्वारा प्राप्त होगी . इधर बालू खनन को लेकर कारोबारियों पर यहां समय- समय पर तमाम कार्रवाई पुलिस और अनुमंडल प्रशासन द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली तथा बालू लदा ट्रक को जप्त किया किया था. पिछले दिनों कई दफा तत्कालीन बगहा एसडीएम दीपक मिश्रा द्वारा भी कार्यवाही की गई थी.इसके अलावा भी कई अधिकारी अवैध बालू खनन और कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए कार्यवाही कर चुके हैं, फिर भी अवैध बालू का कारोबार थम नहीं रहा है. अब देखना है कि अवैध रूप बालू खनन माफियाओं के ऊपर किस तरह से नकेल कसती है.

Post navigation

Previous: Bihar News-आज दिनांक 21 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री यशपाल मीणा के आदेश पर उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुआ
Next: Bihar News हर घर नल का जल योजना अति महत्वाकांक्षी, एक-एक परिवार को आच्छादित करना महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.