Bihar News चार चोर गिरफ्तार चोरी आभूषण बरामद

Bihar News चार चोर गिरफ्तार चोरी आभूषण बरामद
Share News

मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला अन्तर्गत पटखौली ओपी क्षेत्र में विगत दिनों दो घरों में हुई भिषण चोरी के मामले का उदभेदन करते हुए पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी के सोने चाँदी बहुत सारे आभूषण भी बरामद किया है।

Bihar News चार चोर गिरफ्तार चोरी आभूषण बरामदउक्त जानकारी देते हुए बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि चोरी कांड का उद्भभेदन करने और चोरों को गिरफ्तार करने हेतु एक एस आई टी का गठन किया गया था । टीम व्दारा काफी प्रयास एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद चोरी में शामिल चार चोऱों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से सोने चाँदी के बहुत सारे जेवर,किमती साड़ी ,3 मोबाईल आदि बरामद किया है।

Bihar News चार चोर गिरफ्तार चोरी आभूषण बरामदगिरफ्तार चोरों में अंगद चौधरी, राकेश यादव,लक्षुमण केवट एवं सतीश कुमार शामिल हैं।

You may have missed