Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News दिल्ली की टीम बलथर आर्या नगर में किया दौरा

जनवाद टाइम्स 20 November 2022
Bihar News दिल्ली की टीम बलथर आर्या नगर में किया दौरा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

18 नवंबर 2022 को मार्ग संस्था, दिल्ली की टीम , जो मानवाधिकार प्रोत्साहन के मुद्दे (human rights advocay) पर काम करती है। मोo नूर आलम के नेतृत्व में पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना अंतर्गत आर्या नगर के मृतक अनिरुद्ध यादव के घर का दौरा किया।मृतक के घर पर कोई भी बालिग सदस्य मौजूद नहीं थे। आस-पड़ोस के लोग में से कोई भी बूढ़े बुजुर्ग बयान देने के लिए राजी नहीं थे। जबकि इस प्रतिनिधिमंडल को एक भी युवा गांव में नहीं दिखा। जब हमने इसकी कारण जानने की कोशिश करी तो हमें बच्चों के माध्यम से पता चला कि गांव में भय एवं दहशत का ही माहौल है। बहुत मान मनौवल के बाद एक बुढी महिला बोलने को तैयार हुई और उन्होंने बताया कि 15 नवंबर के रात में चार लोगों को पुलिस उठा ले गई है जिनमे लालू प्रसाद, फाजिल, गामा एवं सुस्ता शामिल हैं।IMG 20221120 WA0020

इन ताजा गिरफ्तारी से गांव वालों को एक बार फिर पुलिसिया दबाव का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। रोजी रोटी का मिलना मुहाल हो गया है। धान के पके फसल खेत में तैयार हैं। लेकिन उनकी कटाई करने वाला गांव में कोई नहीं है। फसल बर्बाद हो रहे हैं। जो युवक गांव में खेतों में काम करने वाले थे, पशुओं का चारा लाने वाले थे, घर में अनाज लाने वाले थे वे सभी घर छोड़कर पुलिस के डर से कहीं बाहर छुपे हुए हैं। गांव के लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। हमने उन आंखों को भी देखा जो कहना तो बहुत कुछ चाह रहे थे लेकिन कह नहीं पा रहे थे। हालांकि उनके आंसुओं ने हमें सब कुछ बता दिया। बूढ़े मां बाप को अपने जवान बच्चों का इंतजार है जो कहीं चले गए हैं। गांव वालों को चिंता है कि अनिरूद्ध यादव के बच्चों का क्या होगा? उनका जीवन यापन कैसे चलेगा। मृतक अनिरुद्ध यादव की मां बूढ़ी है, जो भीख मांग कर किसी तरह से बच्चों का पेट पालने पर मजबूर हो रही है।

Bihar News दिल्ली की टीम बलथर आर्या नगर में किया दौरामृतक का बहुत ही बुरे हाल में कच्ची झोपड़ी का मकान है, जिसमें बच्चे मौसम का मार झेलने को मजबूर हैं। अनिरुद्ध यादव अकेला ही इस परिवार में कमाने वाला था। अगर प्रशासन द्वारा इस गांव में राहत हेतु जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो, इस गांव में बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है। भुखमरी से इस गांव में मौतें भी हो सकती है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 20 नवम्बर को
Next: Agra News: अखिल भारतीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता: लखनऊ को हराकर आजमगढ़ बना विजेता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.