Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 में पुरूष वर्ग में श्री शेर सिंह एवं महिला वर्ग में सुधा सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

जनवाद टाइम्स 20 November 2022
Prayagraj News :37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 में पुरूष वर्ग में श्री शेर सिंह एवं महिला वर्ग में सुधा सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। 37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 को माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने शनिवार को प्रातः 06ः30 बजे आनंद भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन प्रतियोगिता निर्धारित मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह एवं ए0डी0एम0 (सिटी) मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट उपस्थित रहें।

IMG 20221120 WA0002
37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 में पुरूष वर्ग में श्री शेर सिंह निवासी जयपुर राजस्थान प्रथम, श्री विक्रम बांगरिया निवासी महाराष्ट्र द्वितीय तथा श्री अनिल कुमार सिंह निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में सुधा सिंह निवासी रायबरेली उ0प्र0 ने प्रथम, अश्विनी मदन जाधव निवासी महाराष्ट्र द्वितीय तथा ज्योति शंकर राव निवासी महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20221120 WA0003
इंदिरा मैराथन के समापन के अवसर पर माननीय मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने मैराथन में प्रतिभाग करने आये हुए सभी खिलाड़ियों से कहा कि जो आज विजेता हुए है, उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं, लेकिन जो किन्हीं कारणों से आज विजेता बनने से चूक गये है, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आज आप यहां से संकल्प लेकर जाये कि अगली बार हम इस प्रतियोगिता को जीतेंगे। आज नहीं तो कल आपकों सफलता जरूर मिलेगी। मा0 मंत्री जी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगो को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है तथा खिलाड़ियों के हित में आवश्यक फैसले ले रही है। सरकार की यह प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों को अच्छी डाईट, अच्छा प्रशिक्षण उपलब्ध हो। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे यह विश्वास है कि उत्तर प्रदेश एक दिन खेल के क्षेत्र का हब बनेगा।मा0 मंत्री जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले जगत तारन गल्र्स इण्टर कालेज, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर गंगापुरी, ज्वाला देवी बालिका इण्टर कालेज मम्फोर्डगंज, आर्य कन्या इण्टर कालेज के बच्चों की सराहना की।Prayagraj News :37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 में पुरूष वर्ग में श्री शेर सिंह एवं महिला वर्ग में सुधा सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों व लोगो को बधाई देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा खेलो इंडिया का जो अभियान चलाया गया है, उससे नई-नई प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही है तथा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैराथन में देश के कई राज्यों से प्रतिभावान खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है। यह बताता है कि यह मैराथन पूरे भारत में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि 37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 के विजेता खेल के क्षेत्र में आदर्श बनकर निकलेंगे और दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत बनेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News: उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव को माले विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने सौपा ज्ञापन
Next: Prayagraj News :विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान 20 नवम्बर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026

Latest News

  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.