Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News डिप्टी सीएम तेजस्वी पहुंचे वाल्मिकीनगर, पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर करेंगे वीटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास

जनवाद टाइम्स 19 November 2022
Bihar News डिप्टी सीएम तेजस्वी पहुंचे वाल्मिकीनगर, पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर करेंगे वीटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर पश्चिम चम्पारण दौरे के दौरान वाल्मीकिनगर पहुंचे हैं।जहां उन्होंने बिहार के इकलौते वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी किया।

IMG 20221119 WA0033इस दौरान उन्होंने जटाशंकर और कौलेश्वर धार्मिक स्थान पर पूजा अर्चना के बाद पौधरोपण भी किया । डिप्टि सीएम ने हाथी शेड का निरीक्षण किया और हाथियों से आशीर्वाद लिया। आखिर में उन्होंने गंडक नदी में मोटर बोटिंग का लुफ्त उठाया।
गैरतलब हो कि बिहार के उपमुख्यमंत्री का चम्पारण में दो दिवसीय दौरा है. सबसे पहले तेजस्वी शुक्रवार को अमवामन झील में बने वाटर स्पोर्ट्स पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे. फिर लौरिया के बौद्ध स्तूप और नंदन गढ़ का भ्रमण किया।

Bihar News डिप्टी सीएम तेजस्वी पहुंचे वाल्मिकीनगर, पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर करेंगे वीटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास
डिप्टी सीएम 19 नवंबर शनिवार को वाल्मीकिनगर से चनपटिया स्टार्टअप जोन पहुंचेंगे और मजदूर से मालिक बने उधमियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. दो दिनों का यह दौरा चम्पारण के लिए बेहद खास है क्योंकि तेजस्वी चाहते हैं कि पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर को पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर नया मुकाम हासिल हो लिहाज़ा पर्यटन के बढ़ावा को लेकर प्रस्तावित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर बेहद खूबसूरत और रमणिक स्थल है जो दर्शनीय तो है ही प्रकृति के गोद मे बसे नदी, पहाड़ औऱ जंगल से घिरा शुकुन वाला इलाका है जिसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है लिहाज़ा पर्यटकों की संख्या बढ़े देश विदेश से भारी संख्या में सैलानी यहां पहुँचे यहीं वज़ह है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी VTR में संसाधनों को विकसित करने की कोशिश में हैं।

Bihar News डिप्टी सीएम तेजस्वी पहुंचे वाल्मिकीनगर, पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर करेंगे वीटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रयास
बता दें कि अमवामन झील में बने वाटर स्पोर्ट्स पार्क गोवा कि तर्ज पर बना है. बिहार का पहला ऐसा जिला पश्चिम चंपारण है और देश का तीसरा ऐसा पर्यटन स्थल है. जहां पैरासेलिंग कि शुरूआत कि गई है जो पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार यहां पर पैरासेलिंग के साथ गलैडिंग, जार्बिग बाल, तमाम तरह की अत्याधुनिक संसाधन व सुविधाये इस पार्क में लैस की गई हैं । वहीं बगहा को राजस्व ज़िला बनाने के लिए उन्होनें आश्वासन देते हुए कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने1996 में पुलिस ज़िला बनाया तो संभव है कि आगे यहां ज़िला जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम किया जायेगा ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : स्वास्थ्य शिविर का सिद्धार्थ मिश्र आरती बाला मिश्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Next: Etawah News: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.