Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत पर्यटकों का प्रथम जत्था 21 नवम्बर को पहुंचेगा प्रयागराज

जनवाद टाइम्स 18 November 2022
Prayagraj News :तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत पर्यटकों का प्रथम जत्था 21 नवम्बर को पहुंचेगा प्रयागराज
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में संगम सभागार में गुरूवार को काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के पर्यटकों की टीम काशी होते हुए जनपद प्रयागराज में विभिन्न तिथियों को आयेगी।Prayagraj News :तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत पर्यटकों का प्रथम जत्था 21 नवम्बर को पहुंचेगा प्रयागराज

जिसमें पर्यटकों का प्रथम जत्था(टीम) 21 नवम्बर, 2022 को जनपद प्रयागराज पहुंचेगा। टीम के सदस्य सर्वप्रथम संगम जायेंगे, वहां पर श्री लेटे हुए हनुमान मंदिर दर्शन, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर दर्शन, अक्षय वट दर्शन, बोटिंग सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके बाद टीम के सदस्यगण चन्द्रशेखर आजाद पार्क एवं म्यूजियम में भी जायेंगे। इसी तरह से विभिन्न तिथियों पर कई टीमों का आगमन होगा। जिलाधिकारी ने तमिल संगमम कार्यक्रम के सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी दायित्व दिए गए है, उसके सम्बंध में सभी कार्रवाइयां समय से पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ तथा नगर क्षेत्र में नगर निगम को साफ-सफाई कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल टीम तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मिंयों के साथ ही महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती भी करने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए तमिल भाषा के जानकार लोगो को भी रखे जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत पर्यटकों का प्रथम जत्था 21 नवम्बर को पहुंचेगा प्रयागराजजिलाधिकारी ने समन्वय के लिए मजिस्टेªटों के साथ ही महिला मजिस्टेªटों की तैनाती के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए यातायात, पार्किंग, बाॅर्डर स्कार्ट सहित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सचिव पीडीए श्री अजित सिंह, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: कस्बा में बंदरों ने मचाया आतंक
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.