Agra News: पेंचक सिलाट गेम में भदावर पी जी कॉलेज के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

IMG_20221117_211326
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह आगरा : छलेसर कैंपस आगरा में आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की इंडोनेशिया मार्शल आर्ट अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भदावर पी जी कॉलेज बाह के बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र प्रशांत पचौरी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

IMG 20221115 152537 1

प्रशांत पचौरी के दमदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय खेल के लिए हुआ है। अपने छात्र की उपलब्धि पर समूचा कॉलेज परिवार गदगद दिखा।

IMG 20221117 211326

इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुकेश यादव सहित समस्त स्टाफ ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए हौसला अफजाई की।

You may have missed