Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

दूध की डेयरी पर रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बनाया जा रहा था दूध

जनवाद टाइम्स 17 November 2022
IMG_20221117_093759
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा समाचार । अपर सहायक आयुक्त खाद्य की टीम ने मारा छापा आगरा-16.11.2022/आज प्रातः सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा मण्डल, आगरा के निर्देशन में सहायक उपायुक्त खाद्य (द्वितीय) आगरा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बसंत गुप्ता, श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री रामप्रकाश गंगवार, श्री त्रिभुवन नारायन, श्री सुरेन्द्र गौंण के साथ में कृत्रिम दूध बनाने की अधिसूचना के अधार पर ग्राम विहारीपुर, थाना एत्मादपुर स्थित श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री महावीर सिंह की दुग्ध डेयरी पर पहुंचे।

मौके पर श्री मुकेश सिंह पुत्र श्री महावीर सिंह निवासी ग्राम विहारीपुर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा उपस्थित पाये गये। कार्यवाही के समय स्थानीय भीड़ इकट्ठी हो गई। अतः कार्यवाही बाधित न हो इस हेतु थाना एत्मादपुर से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

डेयरी पर 04 ड्रमों में लगभग 650 लीटर मिश्रित दूध लगभग 06 किलो माल्टोडेक्सड्रिन पाउडर, 02 लीटर रिफाइंड सोयाविन आयल, 01 किलो रिन्जी ब्राण्ड लिक्विड, एक पालिथिन में 05 किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ तथा 04 किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ लाल केन में मिला तथा एक कटे हुए ड्रम में मुकेश सिंह एक सफेद रंग के पदार्थ को पानी में मिलाकर प्लंज से मिश्रित दूध में चलाते हुए मिला।

दूध की डेयरी पर रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बनाया जा रहा था दूध

टीम द्वारा कृत्रिम दूध की आशंका पर चारों ड्रमों में रखे मिश्रित दूध के 04 नमूने संग्रहीत कर जब्त किया गया एवं उक्त 650 लीटर मिश्रित दूध कीड़े व मक्खियां पड़े होने तथा मानव उपभोग के योग्य न पाये जाने के कारण नियमानुसार नष्ट करा दिया गया।

दूध के सभी नमूने तथा रासायनिक पदार्थ के नमूने इस आशंका के आधार पर कि कृत्रिम दूध बनाने में इनका उपयोग खाद्य कारोबारी द्वारा किया जा रहा था, के नमूने जांच हेतु भेज दिये गये हैं।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :हेल्थ एटीएम सुविधा आमजनमानस के लिए बहुत की उपयोगी सिद्ध होगी-जिलाधिकारी
Next: Etawah News: गड्ढा मुक्त अभियान को पलीता लगाते विभागीय अधिकारी व ठेकेदार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.