Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-एसडीओ और एसडीपीओ पकड़ी गई गाड़ियों का थाना पर जाकर भौतिक रूप से सत्यापन करें- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 November 2022
Bihar news-एसडीओ और एसडीपीओ पकड़ी गई गाड़ियों का थाना पर जाकर भौतिक रूप से सत्यापन करें- जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर अपने कार्यालय कक्ष में मद्य निषेध पर समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली जिला के तीनों अनुमंडलों के एसडीओ और एसडीपीओ को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत एक-एक थाना पर पकड़ी गई गाड़ियों का भौतिक सत्यापन संयुक्त रूप से कर लें ताकि वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त हो जाए।

Bihar news-एसडीओ और एसडीपीओ पकड़ी गई गाड़ियों का थाना पर जाकर भौतिक रूप से सत्यापन करें- जिलाधिकारीजिलाधिकारी ने कहा कि कितनी गाड़ियां पकड़ी गई और कब पकड़ी गई , इसमें से कितनों का प्रस्ताव आया तथा कितनों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया, नोटिस का तमिल हुआ कि नहीं यह भी देखें । इसके पश्चात राज्य सात के लिए कितनी गाड़ियों का मूल्यांकन किया गया। इन सभी बिंदुओं पर भौतिक सत्यापन कर लिया जाए ।थाना पर भौतिक रूप से जांच के समय वहां का अभिलेख जरूर देखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पकड़ी गई गाड़ियों के विरुद्ध थाना से जो प्रस्ताव प्राप्त होता है उसके विरुद्ध तुरंत नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाए। मध्य निषेध के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मध्य निषेध के कार्य में लगे हुए सभी पदाधिकारी एवं दंडधिकारियों के लिए 1 दिन के कार्यशाला का आयोजन कराएं।Bihar news-एसडीओ और एसडीपीओ पकड़ी गई गाड़ियों का थाना पर जाकर भौतिक रूप से सत्यापन करें- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी यह जानना चाहे कि नीलामी के पश्चात कितने दिनों में थाना पर से गाड़ियों का उठाव किया जा रहा है और निर्देश दिया गया कि अनावश्यक रूप से नीलाम की गाड़ियों को थाना पर नहीं रहने दिया जाए। शराब के विनष्टीकरण के प्रश्न पर बताया गया कि सभी थानों को मिलाकर 30698 लीटर तथा आबकारी के द्वारा 1018 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि अंचल अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को विनष्टीकरण कराई जाए और उसका वीडियोग्राफी कराकर सुरक्षित रखा जाए। अगर शराब घर में या जमीन में पकड़ा जाता है तो उसका भी वीडियोग्राफी कराई जाए।
की गई कार्रवाई के बारे में पूछने पर एक्साइज इंस्पेक्टर ने बताया कि विगत 15 दिनों में 497 रेड किया गया है , कुल 245 गिरफ्तारी की गई है जिसमें 28 के विरुद्ध अभियोग दायर किया गया है ,गिरफ्तार लोगों में 203 पीने वाले तथा 44 बेचने वाले लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी के द्वारा होमियो चिकित्सालय एवं दुकानों की भी जांच करने का निर्देश दिया गया। डीपीएम जीविका के द्वारा बताया गया कि कुल 80 परिवारों की सूची प्राप्त हुई थी जिसमें से 39 परिवारों को सरकार की महत्वकांक्षी योजना सतत जीविकोपार्जन से जोड़ा गया है।

Bihar news-एसडीओ और एसडीपीओ पकड़ी गई गाड़ियों का थाना पर जाकर भौतिक रूप से सत्यापन करें- जिलाधिकारी
बैठक में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ,सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ, दंडाधिकारी, मद्य निषेध के पदाधिकारी तथा डीपीएम जीविका उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Pratapgirh News :जनपद प्रतापगढ में यातायात माह के दृष्टिगत एस.बी.एस एकेडमी के बच्चों को सिखाया गया यातायात का अनुशासन पाठ
Next: आगरा मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.