Bihar news-अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गया

Bihar news-अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गया
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/बिदुपुर प्रखंड-वैशाली जिला के बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर मंसूरपुर में न वनिर्मित अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास एवं प्रध्यापक आवास के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है। अभियंत्रण महाविद्यालय के पास ही कृषि विभाग की 5.44 एकड़ जमीन इस कार्य के लिए चिन्हित किया गया है ।

IMG 20221111 WA0070आज जिलाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा स्वयं महाविद्यालय जाकर वहां के परिसर को देखें और महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्रचार्य एवं प्रध्यापकों के साथ बैठक कर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान जिलाधिकारी उपस्थित सभी महानुभाव का परिचय प्राप्त किए तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई असुविधा हो तो बता दिया जाए।Bihar news-अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गया
इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग की उस भूमि का अवलोकन किया गया और अंचलाधिकारी बिदुपुर को एक प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया ।

Bihar news-अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गयाइस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बिदुपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

You may have missed