Bihar news बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए मतदान 

Bihar news बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए मतदान 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार प्रा. मारवाड़ी सम्मेलन के *प्रान्तीय अध्यक्ष* के आगामी सत्र हेतु *चुनाव प्रक्रिया* के अंतर्गत 11 नवंबर को बेतिया शाखा में चंपारण प्रमंडल की 11 शाखाओं द्वारा, निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान किया गया। कुल 150 आजीवन सदस्यों द्वारा दो प्रत्याशी युगल किशोर अग्रवाल एवं नीरज कुमार खेडिया हेतु मतदान किया गया। मंडलीय महामंत्री श्री रवि गोयनका ने बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य समाज के संगठन को मजबूत बनाना एवं मारवाड़ी समाज की जन सेवा वाली परंपरा को लगातार चालू रखना है। साथ ही समाज का राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान हो ऐसी जागरूकता का संचार करना है।

IMG 20221111 WA0050आज के इस कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए मंडलीय उपाध्यक्ष एवं शाखा अध्यक्ष विश्वनाथ झुनझुनवाला, मंत्री सुभाष रूंगटा, बूथ प्रभारी संजय जैन, संयोजक दीपक राजगढ़िया, वरीय सदस्य प्रेम सोमानी, प्रदीप केसान, संजय झुनझुनवाला, सुरेश सिंघानिया, रोहित सिकारिया, राजकुमार जैन, ओम प्रकाश सर्राफ, का अभूतपूर्व योगदान रहा।इस चरण में अलग अलग प्रमंडल हेतु भिन्न-भिन्न शाखाओं में मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।Bihar news बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए मतदान 

You may have missed