Bihar news नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़“ का आयोजन 13 नवंबर को

Bihar news Drug-free Bihar Half Marathon Run on 13th November
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, अनिल कुमार ने कहा कि नशामुक्ति को लेकर 13 नवंबर 2022 को जिले में आयोजित होने वाले “नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़“ के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय।IMG 20221111 WA0044

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभागीय निदेश के आलोक में नशामुक्त बिहार थीम पर स्लोगन, पोस्टर, बैनर, तख्ती, नशामुक्त गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही विभिन्न माध्यमों से उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि अधिक से अधिक प्रतियोगियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्क बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

इस अवसर पर एसडीएम, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, विजय पंडित, सिविल सर्जन, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, अधीक्षक, उत्पाद विभाग, मनोज कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार एवं जिला पदाधिकारी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में हॉफ मैराथन दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु की जा रही तैयारी अंतिम चरण में है। फ्लेक्स, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि माध्यमों से मैराथन दौड़ का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।IMG 20221111 WA0043

ज्ञातव्य हो कि नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़ अंतर्गत प्रथम श्रेणी के आयु वर्ग में अर्थात 16 वर्ष तक (वर्ग-दशम) उम्र के बालक/बालिका को प्रातः 6.00 बजे से 05 किमी (स्टार्टिंग प्वाइंट कृष्णा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बरवत सेना से महाराजा स्टेडियम, बेतिया) तथा द्वितीय श्रेणी में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूष को प्रातः 6.30 बजे से 10.00 किमी (स्टार्टिंग प्वाइंट राजकीय मध्य विद्यालय, कठैया चौक, विशुनपुरा से महाराजा स्टेडियम, बेतिया) तक की दौड़ में सम्मिलित होंगे।

दोनों हॉफ मैराथन में खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए दिनांक-12.11.2022 को 05.00 बजे अपराह्न तक जिला खेल कार्यालय, महाराजा स्टेडियम, बेतिया में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। 5 किमी की दौड़ में जिसमें दशम वर्ग या 16 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी को अपने विद्यालय के मूल परिचय पत्र की छायाप्रति, दो फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, निबंधन प्रपत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा लेकिन प्रतियोगिता के दिन मूल परिचय पत्र के साथ दौड़ना होगा। उस परिचय पत्र में प्रतिभागी का नाम, जन्मतिथि, वर्ग आदि का ब्यौरा सहित प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर व मुहर अनिवार्य होगा। जबकि द्वितीय श्रेणी में 16 वर्ष से अधिक उम्र अर्थात ओपेन वर्ग के लिए निबंधन प्रपत्र के साथ दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।Bihar news Drug-free Bihar Half Marathon Run on 13th November

दोनों श्रेणियों की दौड़ में प्रथम दस स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रूपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रूपये, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दो हजार रूपये तथा चतुर्थ स्थान से दशम स्थान तक के प्रतिभागियों को एक-एक हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही प्रथम से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रैक सूट भी प्रदान किया जायेगा।

You may have missed