Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :देव दीपावली के पावन पर्व पर दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

जनवाद टाइम्स 8 November 2022
IMG-20221108-WA0023
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। संगम नोज तथा आस-पास के घाटों को लगभग 11 लाख से अधिक दीपो से भव्य रूप से सजाया गया।

IMG 20221108 WA0023कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, आतिशबाजी तथा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं अधिकारीगणों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

IMG 20221108 WA0024देव दीपावली के अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायलय के माननीय न्यायमूर्ति श्री एम0के0 गुप्ता, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्याम, मा0 न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी व अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, कर्नल जी0 रेड्डी, एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप दान किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यस्थायें की गयी थी।

Prayagraj News :देव दीपावली के पावन पर्व पर दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्रकार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : शिवम मिश्र का सेन्ट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद हुआ चयन क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.