Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों के द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।

IMG 20221108 WA0050मण्डलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समय से माघ मेला की सभी तैयारियों को पूरा करा लिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि टेण्डर से सम्बंधित प्रक्रिया को समय से पूर्ण कर लिया जाये। मण्डलायुक्त ने पीडब्डूडी, जल निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेले से सम्बंधित तैयारियों को शुरू करने के लिए कहा है, जिससे कि सभी कार्य माघ मेला प्रारम्भ होने से पूर्व ही पूर्ण हो जाये।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में माघ मेला 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्नइस अवसर पर मेलाधिकारी/पीडीए उपाध्यक्ष श्री अरविंद चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed