Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नाजरेथ हाॅस्पिटल का किया निरीक्षण

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नाजरेथ हाॅस्पिटल का किया निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने रविवार को नाजरेथ हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर डेंगू के वार्डों में भर्ती मरीजों के पास जाकर उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ उन्होंने भर्ती मरीजों को ढाढंस भी बंधाया कि घबड़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों को भर्ती मरीजों का ठीक ढंग से उपचार करने तथा उनकी उचित देखभाल किए जाने के लिए कहा है।

IMG 20221107 WA0027जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों की जांच प्रतिदिन किए जाने एवं उनके प्लेटलेट्स के बारे में भी विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। डेंगू वार्ड में पहुंचकर जिलाधिकारी ने मरीजों को भी देखा तथा सम्बंधित मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने हाॅस्पिटल की क्षमता की जानकारी लेते हुए पूछा कि कुल कितने मरीजों को देखा जाता है। उन्होंने वहां पर भर्ती मरीजों की प्लेटलेट्स की जानकारी ली कि कितने ऐसे मरीज है, जिनकी प्लेटलेट्स 20 हजार से कम है तथा उनकी क्या स्थिति है। उन्होंने एम0आई0सी0यू0 (गम्भीर मरीज भर्ती है) वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा वहां पर प्रबन्धक नाजरेथ से प्लेटलेट्स की आवश्यकता की जानकारी लेते हुए कहां कि पहले की अपेक्षा डिमाण्उ ज्यादा हुई है या कम, जिसपर प्रबन्धक नाजरेथ द्वारा बताया गया कि पहले की अपेक्षा प्लेटलेट्स की मांग में कमी आयी है।

IMG 20221107 WA0025प्रबंधक के द्वारा यह भी बताया कि 50 प्रतिशत मरीज जनपद के है बाकी मरीज आस-पास के जनपदों के है। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सभी डिटेल रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम है, उनका विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता एवं बेड़ों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि किसी को प्लेटलेट्स उपलब्ध होने में कोई समस्या न हो।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नाजरेथ हाॅस्पिटल का किया निरीक्षणइस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 नानक सरन सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

You may have missed