Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षण

Bihar news पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता – सुप्रीम कोर्ट
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शनिवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर डेंगू के वार्डों में भर्ती एक-एक मरीजों के पास जाकर उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ उन्होंने भर्ती मरीजों को ढाढंस भी बंधाया कि घबड़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों को भर्ती मरीजों का ठीक ढंग से उपचार करने तथा उनकी उचित देखभाल किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षणजिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के सीवीसी की जांच प्रतिदिन किए जाने एवं उनके प्लेटलेट्स के बारे में भी विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। डेंगू वार्ड में पहुंचकर जिलाधिकारी ने मरीजों की फाईलों को भी देखा तथा सम्बंधित मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। एक मरीज के द्वारा आज सीवीसी की जांच न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित स्टाॅफ नर्स से स्पष्टीकरण लेने के लिए सीएमएस से कहा है। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके क्षेत्रों में होने वाले फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से यह भी जानकारी ली कि वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सभी डिटेल रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम है, उनका विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता एवं बेड़ों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दवाओं की कोई कमी नहीं है तथा बेड भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए भी कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षणइसके पूर्व जिलाधिकारी ने बेली के ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर प्लेटलेट्स लेने के लिए आने वाले लोगों को तत्काल प्लेटलेट्स मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसी को प्लेटलेट्स उपलब्ध होने में कोई समस्या न हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 नानक सरन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेली सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

You may have missed