Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 6 November 2022
Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त बैठक संपन्न हुई
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 को और दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरण आनंद समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में बैठक संपन्न हुई जिसमें दीर्घकालीन परियोजनाओं की डेडलइन संबंधित आवश्यक चर्चा की गई। विभाग वार परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने 2 वर्ष या इससे अधिक समय लगने वाली परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) उसके औचित्य एवं पर्ट चार्ट ( जो परियोजना की समयरेखा दर्शाने हेतु प्रयोग किया जाता है) समेत नवंबर माह में ही पूर्ण करा कर शासन में अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त बैठक संपन्न हुई

इसी क्रम में मंडलायुक्त ने जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण अथवा अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है उसकी एक अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन कार्यों को जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराया जा सके। जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है उनका चिन्हांकन कर मार्किंग करने का कार्य भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन कार्यों में सेना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है उसकी एक अलग सूची तैयार करने को कहा गया है ताकि संबंधित अधिकारियों से उन मुद्दों पर अलग से चर्चा की जा सके।Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त बैठक संपन्न हुई

समीक्षा के दौरान श्री विजय किरण आनंद ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की दीर्घकालीन परियोजनाओं की संस्तुति अपने विभागाध्यक्ष से कराते हुए औचित्य के साथ ही शासन में अग्रसारित करने के सुझाव दिए हैं ताकि उन्हें अस्वीकृत होने से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त पिछले कुंभ मेले की इन्वेंटरी का विवरण भी तैयार रखने को कहा है जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर पूर्व में खरीदी गई सामग्री की अद्यतन स्थिति के बारे में भी शासन को अवगत कराया जा सके।Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत मंडल आयुक्त की अध्यक्षता एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला समेत सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त बैठक संपन्न हुई

बैठक में सभी दीर्घकालीन परियोजनाओं के डीपीआर नवंबर 2022 तक पूर्ण करने, टेंडर का कार्य जनवरी 2023 तक पूर्ण करने तथा सभी परियोजनाओं को अक्टूबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखने की बात की गई।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय संगोष्ठी मंडलायुक्त प्रयागराज की अध्यक्षता में संपन्न
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.