Bihar news :जन सुराज पदयात्रा के 33वें दिन योगापट्टी में बोले प्रशांत किशोर – “ज्ञान की भूमि बिहार को व्यवस्था ने मजदूरों का सप्लायर बना दिया”

Bihar news :जन सुराज पदयात्रा के 33वें दिन योगापट्टी में बोले प्रशांत किशोर - "ज्ञान की भूमि बिहार को व्यवस्था ने मजदूरों का सप्लायर बना दिया"
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 33वें दिन प्रशांत किशोर ने योगापट्टी प्रखंड में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने 17 किमी का सफर तय कर 5 पंचायतों के 9 गांवों का भ्रमण किया।

IMG 20221103 WA0050पदयात्रा नवलपुर के राम जानकी मंदिर से शुरू हो कर पिपरहिया, बलुआ भवानीपुर, फतेहपुर होते हुए मच्छरगावां पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया। कुछ स्थानों पर प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित कर लोगों के साथ जन सुराज पर संवाद किया। दिन भर चलने के बाद पदयात्रा मच्छरगावां के नरसिंह नारायण सिंह स्टेडियम स्थित पदयात्रा शिविर पहुंची जहां प्रशांत किशोर और अन्य पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया।Bihar news :जन सुराज पदयात्रा के 33वें दिन योगापट्टी में बोले प्रशांत किशोर - "ज्ञान की भूमि बिहार को व्यवस्था ने मजदूरों का सप्लायर बना दिया"

*जनता को बंधुवा मजदूर बना कर रखने के लिए पार्टियां डर की राजनीति करती हैं – प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान योगापट्टी प्रखंड के पिपरहिया पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “मोटरसाइकिल चला रहे हैं हमारे लड़के, बनता हरियाणा और महाराष्ट्र में है। हम लोग घर बनवाते हैं तो सीमेंट और छड़ लगता है, बनता मध्य प्रदेश में है। आप लोग गाड़ी चलाते हैं, गाड़ी कहां बनता है? गुजरात और तमिलनाडु में। आप लोग घर में टीवी देखते हैं, रेडियो सुनते हैं, ये मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बनता है। हमारे यहां क्या बनता है ? हमारे यहां अब सिर्फ जवान लड़कों को मजदुर बनाया जाता है। देश भर में जिसको भी मजदूरों की जरुरत होती है, बस भेज कर बिहार से मजदुर ले आते हैं। बिहार को लोगों ने लेबर का सप्लायर बना दिया है। ये ज्ञान की भूमि रही है बिहार, देवताओं को भी बिहार आकर ज्ञान मिला है। व्यवस्था को देखिये, व्यवस्था ने हमको आपको लो ग्रेड लेबर का सप्लायर बना दिया है। स्थिति बदलनी चाहिए, आपके लड़के जिंदगी भर मजदुर ना रहें इसलिए पदयात्रा करने निकले हैं।”

*प्रशांत किशोर का राजद पर निशाना, भाजपा से अधिक विधायक होने के बाबजूद एक ही उप-मुख्यमंत्री क्यों?*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान राजद को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपको इन लोगों ने बंधुआ मजदुर बना लिया है। आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं। सब कुछ गवां कर के भी आप उनको वोट कर रहे हैं, आपको क्या मिला? महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा के साथ थे तो भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री थे, एमएलए 75 थे। राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना। राजद के दो ही पैर हैं M और Y। दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भईया M को बनाओ। उनको भी पता है आप जाइएगा कहां, भाजपा से लड़ाई है रो कर भी आपको उन्हें को वोट देना पड़ेगा। 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा का बी टीम बता रहे हैं।”

You may have missed