Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : बेघर बेआसरा पीड़िता विधवा हुई दबंगों का शिकार

जनवाद टाइम्स 29 October 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : पीड़िता विधवा महिला के दबंग पट्टीदारों ने नहीं दियाआधा हिस्सा पीड़िता खुले आसमान में प्लास्टिक पन्नी डालकर कर रहने पर मजबूर
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भले ही लाख दावे करे परन्तु थाना जहाँगीरगंज की पुलिस पट्टीदारों की दबंगई से पीड़ित महिला को निजात दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है।जिससे पट्टीदार पीड़िता को दीवाल के सहारे प्लास्टिक पन्नी डालकर मजबूर कर रहे हैं जबकि पीड़िता आधे हिस्से की हकदार हैं ।

अम्बेडकर नगर न्यूज : पीड़िता विधवा महिला के दबंग पट्टीदारों ने नहीं दियाआधा हिस्सा पीड़िता खुले आसमान में प्लास्टिक पन्नी डालकर कर रहने पर मजबूर

जिले के सभी अधिकारियों के आदेश निर्देश को धता बताते हुए पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा है और पीड़िता अपने बच्चों के साथ छः फिट की प्लास्टिक पन्नी घेरकर उसमें रहने को मजबूर है जहाँ सिर्फ खाना बन सकता है और पीड़िता अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है ।

अम्बेडकर नगर न्यूज : पीड़िता विधवा महिला के दबंग पट्टीदारों ने नहीं दियाआधा हिस्सा पीड़िता खुले आसमान में प्लास्टिक पन्नी डालकर कर रहने पर मजबूर

आपको बता दें कि ग्राम सहाबुद्दीनपुर निवासी विधवा महिला कैलाशी पत्नी स्व रामकेवल अपने पति व बच्चों के साथ रोजी रोटी के लिए परदेश रहती थी और बराबर दो चार दिन के लिए घर आती रहती थी और पूरा घर व आबादी खेत सबकुछ सगे पट्टीदार निनका पत्नी रामनेवल व उनके बच्चे उपयोग करते थे जब पीड़िता के पति की मौत हो गई तो बच्चों के साथ गाँव आने पर निनका और उनके बच्चे कैलाशी व उनके बच्चों को घर में घुसने नहीं दिया जिससे पीड़िता अपने बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर है । बता दें कैलाशी पत्नी रामकेवल व निनका पत्नी रामनेवल सगी देवरानी जेठानी हैं लेकिनआवास विहीन पीड़िता जिले के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार लेखपाल कानूनगो सबकी रिपोर्ट व आदेश लेकर महीनों से थाने का चक्कर लगा रही है परन्तु गरीब महिला की मदद करने के विपरीत पुलिस दबंग पट्टीदारों के प्रभाव में कार्य कर रही है ।पीड़िता गरीबी व लाचारी में दबंग पट्टीदारों एवं पुलिसिया जुल्म का शिकार होकर इस आशंका में परेशान है कि यदि आवास और खेती पट्टीदार नही देंगे तो वह अपने बच्चों को लेकर कहाँ जाएगी । विधवा महिला से दबंग पट्टीदार मारपीट करने पर उतारू हैं जबकि पीड़िता आधे हिस्से की हिस्सेदार है थाना जहाँगीरगंज पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : चेयरमैन पद के प्रत्याशी मोहम्मद मोईन ने गरीबों के लिए लगवा हैडपंप
Next: वरिष्ठ पत्रकार के घर शोक संवेदना देने पहुंचे पूर्व बीएसपी प्रत्याशी नितिन वर्मा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.