अंबेडकर नगर न्यूज़ : शिक्षा और संस्कार धार्मिक रीति रिवाजों को जीवन्त रखते है लालमणि गोंड़

जनपद अंबेडकर नगर न्यूज़ शिक्षा और संस्कार धार्मिक रीति रिवाजों को जीवन्त रखते है लालमणि गोंड़
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत शिक्षा के माध्यम से ही समाज को संस्कारवान बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव हो सकता है जिससे हम अपने धार्मिक रीति रिवाजों त्योहारों को जीवन्त रख सकते है।

IMG 20221025 WA0051 विकासखंड जहांगीरगंज स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा दीपावली पर बनाये गए रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उपहार देते हुए विद्यालय के संरक्षक पत्रकार लालमणि गोंड़ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा। इंगलिश मीडियम ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में दीपावली समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों के साथ छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली देखते ही बन रही थी रंगोली के माध्यम से बच्चों ने सबका मन मोह लिया । विद्यालय के संरक्षक डॉ श्रीकान्त मिश्रा नेबच्चों का उत्साहवर्धन किया ।इस दौरान प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता एवं शिक्षकों ने बच्चों की रंगोली की प्रशंसा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

जनपद अंबेडकर नगर न्यूज़ शिक्षा और संस्कार धार्मिक रीति रिवाजों को जीवन्त रखते है लालमणि गोंड़प्रधानाचार्या द्वारा शिक्षक संग्राम शर्मा, सुनील गुप्ता, विभयराज उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रामनरेश गोंड़, दिलशाद अहमद, अंजनी, अंजू, नीतू मिश्रा ने सराहनीय योगदान दिया और बच्चों को उनकी बनाई रंगोली में छुपे सन्देश को बताया। कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने सभी अध्यापकों आए हुए सभी गणमान्य एवं अभिभावकों को मिष्ठान खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

You may have missed