Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news ज्वेलरी दुकान में चोरी कर चोरों ने मनाया धनतेरस

जनवाद टाइम्स 23 October 2022
Thieves celebrated Dhanteras by stealing in jewelery shop in Bihar news
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सारे जिले के लोग दीपावली धनतेरस की खरीदारी में व्यस्त दिखें और इस बार की भीड़ भी अप्रत्याशित रही। पर इसी धनतेरस की भीड़ में चोरों की टीम भी अपने धनतेरस की तैयारी के लिए चोरी की जगह चिन्हित करते रहें और चोरों ने बेतिया समाहरणालय के ठीक विपरित स्थित उमा ज्वेलर्स आभूषण की दुकान को अपना निसाना बनाया तथा उसमें लाखों की चोरी कर अपना धनतेरस मनाया। IMG 20221023 WA0061

घटना के संबंध में उमा ज्वेलर्स के संचालक बानुछापर निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती रात 22 अक्टूबर को धनतेरस को लेकर अपना दुकान देर रात तक किया। उसके बाद लगभग रात्रि 10 बजे के बाद दुकान बंद कर घर चलें गए। जब 23 अक्टूबर के सुबह 7 बजे आगे से दुकान में खोलकर अंदर गए तो देखा कि तिजोरी और पीछे का सारा ताला कटा हुआ है तथा ग्रील काटकर तिजोरी में रखें आभूषण और नगद चोरी कर लिया गया है। जिसके पश्चात इमर्जेंसी डायल 112 को काॅल कर सूचना दिया गया। जिसके पश्चात डायल 112 की गाड़ी से आकर सूचना पर पहुँची पुलिस ने दुकान की जांच की और नगर थाना में प्राथमिकी आवेदन देने को कहा ।

IMG 20221023 WA0061
उसके बाद आभूषण व्यवसायी जितेन्द्र कुमार ने चोरी की नगर थाना में आवेदन दिया । आवेदन में व्यवसायी ने कहा है कि अनुमानतः लगभग चार लाख रूपये का आभूषण और धनतेरस की बिक्री नगद 80,000 रूपया चोरी कर लिया गया है। जिसका ठीक ठीक अनुमान जांच-पड़ताल के बाद ही हो पाएगा।

वहीं धनतेरस के दिन समाहरणालय चौक स्थित ज्वेलरी दुकान पर निर्भीकता पूर्वक चोरी को लेकर व्यवसायी वर्ग सकते में है। व्यवसायी वर्ग एक तरफ मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी धनागमन के लिए कर रहे हैं और इस बीच ऐसी घटना के होने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार दुखी हो गया है।IMG 20221023 WA0060

चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने दुकान के पीछे विपिन हाई स्कूल के मैदान से सटे मुख्य नाला को अपना रास्ता बनाया और पीछे एक ग्रील के दरवाजे को काटकर अंदर प्रवेश कर एक दूसरे आयरन गेट के दो तालों को काटकर अंदर प्रवेश करने के बाद सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया और आराम से एक छोटे तिजोरी को काटकर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। वहीं दुकान में रखें एक बड़े तिजोरी को भी काटने का प्रयास किया पर असफल रहें। वहीं उसी दुकान के सटे गोपाल ज्वेलर्स के पीछे के प्लाई के दरवाजे को भी काट दिया है। चोरी कर भागते समय चोरों का एक दस्ताना दुकान के पीछे सीढ़ी पर और एक दूसरा दस्ताना नाला में पड़ा पाया गया। वहीं नाला और पीछे के दरवाजे के नीचे एक जोड़ी चप्पल और एक पेचकस भी फेंका हुआ पाया गया है।

वहीं पर्व त्योहार के समय चोरी की घटना वह भी भीड़ भाड़ और व्यस्त मार्ग में होने से बेतिया पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रही है।Thieves celebrated Dhanteras by stealing in jewelery shop in Bihar news

यदि ऐसे ही चोरों का हौंसला बुलंद रहा तो आने वाले समय में इससे भी बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं क्योंकि सर्द ऋतु के मौसम और कोहरा इनके लिए वरदान वरदान साबित होगें।

अब व्यवसायियों की नजर बेतिया पुलिस के कार्यवाही पर टिकी हुई है कि पुलिस कैसे इस मामले का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार करती है?

Post navigation

Previous: Agra News: विद्यार्थियों संग शिक्षक शिक्षिकाओं ने मनाया प्रकाश पर्व
Next: Bihar news-महापर्व छठ एवम कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सुरक्षित एवम सुगमता के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.