Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और क्षेत्र में होने वाली समस्याओं का निदान करें -जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 October 2022
Bihar news-सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और क्षेत्र में होने वाली समस्याओं का निदान करें -जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर के दिघी कला स्थित किसान भवन में आयोजित रवि महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा शुभारंभ किया गया एवं इस अवसर पर उपस्थित किसान सलाहकार,कृषि समन्वयक एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी लोग सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करें ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और क्षेत्र में होने वाली समस्याओं का निदान करें ।

IMG 20221022 WA0065
जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी , कृषि समन्वयक एवम सभी किसान सलाहकार को अपने क्षेत्र से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित नहीं होने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने प्रखण्ड से एक-एक क्रिएटिव आइडिया और इन्नोवेटिव आइडिया जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देशित किया गया तथा स्पष्ट किया गया कि जिन का आईडिया बेहतर होगा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा ।सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके लक्ष्य को प्राप्त करें और इस लक्ष्य प्राप्ति में उपलब्धि के आधार पर सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों का रैंकिंग निर्धारित करें और जो लोग अच्छा करें उसे सम्मानित किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड में उपलब्धि एवं मृदा हेल्थ कार्ड में अंकित पोषक तत्वों की जानकारी किसनों को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाए और अनावश्यक रूप से इन आवेदनों को रिजेक्ट नहीं किया जाए। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों की बैठक कराई जाए तथा दूसरे किसानों को भी प्रोग्रेसिव बनाने का प्रयास किया जाय जिससे कि अच्छा माहौल बन सके ।माह नवंबर एवं दिसंबर में कृषि विज्ञान केंद्र में केला उत्पादकों की बैठक कराने तथा उन्हें सरकार की योजना तथा जिला स्तर पर दिए गए निर्देश से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया ।

Bihar news-सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें और क्षेत्र में होने वाली समस्याओं का निदान करें -जिलाधिकारी
राघोपुर किसान भवन की मरम्मत करा देने एवं सभी प्रखंड स्तरीय किसान भवनों को स्वच्छ बनाए रखने तथा रंग रोगन कराने का निर्देश दिया गया। सभी किसान सलाहकार सहित सभी कर्मियों का परिचय पत्र बना देने का निर्देश दिया गया। जिला के सभी किसानों का डाटा अद्यतन करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनवा दिया जाए ।हर खेत को पानी में क्या प्रगति है प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त कर जिला कृषि पदाधिकारी प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

Post navigation

Previous: Bihar news-धनतेरस,दीपावली और छठ के त्योहार तक पुलिस कर्मियो को SHOमहनार राजन पाण्डेय ने विशेष सर्तक रहने का निर्देश दिया है
Next: Bihar news-बाजार सज-धजकर तैयार, आज होगी धनवर्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.