Bihar news प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक पर जानलेवा हमला 

Bihar news प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक पर जानलेवा हमला 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक एवं भूतपूर्व सैनिक विजय कुमार उर्फ विजय कश्यप पर शनिवार की शाम निगम के भ्रष्ट पदाधिकारियों कर्मियों तथा उनके विरोधियों द्वारा एक साजिश के तहत निगम की कचरा ढोने वाली ट्रक से उनकी कार में टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे बाल-बाल तो बच गए लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

IMG 20221016 WA0050इस संबंध में विजय कुमार ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसकी कांड संख्या 874 दिनांक 15 अक्टूबर 2022 है दर्ज f.i.r. में विजय कुमार ने कहा है कि मैं पूर्व से ही निगम द्वारा किए गए कचरा घोटाला के संबंध में आवाज उठाते आ रहा हूं।

Bihar news प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक पर जानलेवा हमला मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे जान से मार देने की कोशिश की गई एफ आई आर में कहा है कि शनिवार की शाम अपने सहयोगियों के साथ कार से एक कार्यक्रम में भाग लेने बेलदारी जा रहा था उसी क्रम में सुविधा नर्सिंग होम के पास पीछे से मेरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी गई

You may have missed