Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 1 दिन में कराई जाएगी- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 October 2022
Bihar news-विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 1 दिन में कराई जाएगी- जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर-
शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि जिला के सभी 2286 विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 1 दिन में कराई जाएगी। इसके लिए लगभग 400 पदाधिकारियों की जरूरत पड़ेगी ।प्रत्येक पदाधिकारी 1 दिन में कम से कम 5 विद्यालयों में जाकर भौतिक रूप से जांच करेंगे। जांच में मुख्य रूप से विद्यालयों में छात्रों की संख्या ,बेंच-डेस्क की संख्या, कमरों की स्थिति, पेयजल शौचालय की स्थिति ,चहारदीवारी की उपलब्धता ,भवन का रंग रोगन एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण की स्थिति पर प्रतिवेदन लिया जाएगा। इसके लिए 400 पदाधिकारियों को चिन्हित कर जांच के लिए उनके नाम के सामने स्कूल टैग करने का निर्देश दिया गया। दरअसल जिलाधिकारी के द्वारा पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से सभी विद्यालयों की सूची और वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मांगी गई थी जिस पर रिपोर्ट प्राप्त हुआ था और इसे एमआईएस पर भी अपलोड कराया गया था ।इसकी सत्यता की जांच पदाधिकारियों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन से की जाएगी। IMG 20221015 WA0068

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति के अनुरूप सभी विद्यालयों में बेंच-डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी और इसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में स्पोर्ट्स के क्लास संचालित किए जाएं। विद्यालयों में स्पोर्ट्स मध्यान भोजन के बाद रखी जाए ताकि बच्चे विद्यालय में बने रहें। जिला में स्थित सभी 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का भी स्टेटस लिया जाएगा ।यहां विद्यालय छोड़ने का मामला ज्यादा आ रहा है। इसके लिए विद्यालय के वार्डन बच्चों के अभिभावकों से मिले तथा उनके साथ बैठक करें और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

Bihar news-विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 1 दिन में कराई जाएगी- जिलाधिकारीजिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा आठवीं पास बच्चों के नवम में नामांकन के लिए चलाए गए प्रवेश महोत्सव के बारे में बताया गया कि इस बार नवम वर्ग में 7300 नया नामांकन हुआ है और संख्या की दृष्टि से राज्य में वैशाली तीसरे स्थान पर है। डीपीओ समग्र शिक्षा ने बताया कि चहक प्रशिक्षण करा दिया गया है और यह प्रशिक्षण 4 बार दिया गया है ।शिक्षा का अधिकार विषय पर जिलाधिकारी के पूछने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिला में 535 निजी विद्यालय संचालित है 136 विद्यालयों को निर्धारित मानक पूरा करने के आधार पर एनओसी दिया गया है ।इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिना जांच किए और भौतिक रूप से सत्यापन किए बिना एनओसी नहीं दिया जाए और जिन को दे दिया गया है वहां 25% नामांकन कमजोर वर्ग के बच्चों का हो जाए यह सुनिश्चित कराया जाए ।Bihar news-विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 1 दिन में कराई जाएगी- जिलाधिकारी

बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री समरेन्द्र प्रताप सिंह ,डीपीओ श्री राजन कुमार गिरी ,श्री निशांत किरण, श्री सुनील कुमार गुप्ता एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar news-हाजीपुर बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ में अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित त्रि दिवसीय उद्यमी संवाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
Next: Bihar news कोढ़ा गिरोह का अपराधी देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.