Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

आगरा पुलिस की तेज नजरों से नहीं छुप सका बच्चा चोर

जनवाद टाइम्स 15 October 2022
आगरा पुलिस की तेज नजरों से नहीं छुप सका बच्चा चोर
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आजकल बच्चों को उठाने के लिए कुछ लोग पूर्णता सक्रिय है। पुलिस लगातार लोगों से अपने छोटे बच्चों की देखरेख व उन पर अपना ध्यान बनाए रखने के लिए जागरूकता फैल आती रहती है एवं बच्चों से संबंधित किसी भी खबर को लेकर सक्रियता से कार्य करती है।

आगरा पुलिस की तेज नजरों से नहीं छुप सका बच्चा चोर

पुलिस की इस सक्रियता एवं तेज नजरों के चलते आगरा बिचपुरी नहर के पास सिपाही अंकुर कुमार बालियान(4489) चौकी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जिसकी नजर अचानक एक अधेड़ व्यक्ति पर पड़ी जिसके साथ एक 6 वर्षीय बच्ची थी। दोनों को देखकर सिपाही अंकुर कुमार बालियान को मामला समझते देर न लगी, उसने दौड़ लगाकर उस व्यक्ति को पकड़ा जिस पर वह व्यक्ति सिपाही के साथ मारपीट करने का प्रयास करने लगा परंतु सिपाही अंकुर कुमार बालियान की सूझबूझ व हिम्मत से वह व्यक्ति उसके कब्जे में आ गया।

तहकीकात करने पर पता लगा कि बच्ची का नाम विशाखा पुत्री सन्नी लोधी निवासी ग्राम चुचैनी नगला शास्त्रीपुरम सिकंदरा है। बच्ची एवं अपराधी को पश्चिम पुरी चौकी इंचार्ज राहुल कटिहार के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पुलिस के पास पूर्व से ही थी।

पूछताछ में पता चला बच्ची को उठाने वाले व्यक्ति का नाम मेंबर निवासी नगला केसरी सादाबाद हाथरस है, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है। पुलिस द्वारा मेंबर(बच्चा उठाने वाला) के ऊपर 364 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

पश्चिम पुरी चौकी इंचार्ज ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अति शीघ्र कार्यवाही को अंजाम दिया तथा प्रत्येक बिंदु से तहकीकात करना प्रारंभ हो कर दिया।

बच्ची के मां-बाप बच्ची को वापस पाकर अत्यंत खुश नजर आ रहे हैं एवं पुलिस को बार-बार धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि पुलिस की मुस्तैदी के चलते एक और बच्ची का जीवन बर्बाद होने से बच गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण 16 को
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.