Agra News: साइबर क्राइम पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Agra News: साइबर क्राइम पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया।

Agra News: साइबर क्राइम पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
जानकारी के मुताबिक पिढौरा पुलिस ने सोमवार को लोगों को साइबर ठगी के बारे जागरूक किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को साइबर अपराध के माध्यम से लोगों को ठगी से बचने के साथ ही आनलाइन जाब, क्रेडिट और डेबिट क्राड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठगी के बारे में जागरुक किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने लोगों से अपील की कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें। यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 को बदलकर 1930 कर दिया है। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवा सकते हैं। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अपने मोबाइल पर आए ओटीपी या एटीएम पिन को किसी के साथ शेयर न करें। फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिक/ वेबलिक्स/ यूआरएल को न खोलें क्योंकि ये आपकी निजी व गोपनीय जानकारियों को लीक कर सकते है।

Agra News: साइबर क्राइम पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी अनिल कुमार , मानपाल सिंह, प्रभाकर, खुशबू कुमारी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

You may have missed