संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धना थाना क्षेत्र के सिंगाही के मुसटोली में आदमखोर बाघ ने घुसकर एक किशोरी को मौत के घाट उतार दिया है । आदमखोर बाघ के आतंक से बीटीआर बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत बसे गांव के ग्रामीण काफी आतंकित एवं भयभीत हैं इस क्षेत्र के थारू एवं आदिवासी ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं ।क्योंकि आदमखोर बाघ ने इस क्षेत्र में तांडव मचा रखा है ।
बताते चलें कि इसके पूर्व आदमखोर बाघ ने अब तक 6 लोगों को अपना निवाला बना चुका है इतनी ही संख्या में ग्रामीणों को घायल भी कर चुका है । आश्चर्य की बात यह है कि अब तक यह बाघ गांव से दूर खेतों में काम कर रहे लोगों को निशाना बनाता था ।लेकिन यह पहली घटना है जब बात किसी गांव में प्रवेश कर एक घर में घुसकर किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है । किशोरी की पहचान रमाकांत मांझी की 12 वर्षीय पुत्री बगड़ी कुमारी के रूप में हुआ है। घटना के बाद इलाके में फिर एक बार बाघ का दहशत है । वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे इलाके को वन विभाग में अपने कब्जे में ले लिया है।
पिछले 24 दिनों से इस बाघ को पकड़ने के लिए चार सौ वनकर्मियों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है फिर भी यह बात बेकाबू है और बाघ को पकड़ने में रेस्क्यू टीम अब तक असफल रही है। आखिर कब तक थारू आदिवासी ग्रामीण बाघ का निवाला बनते रहेंगे ।यह एक गंभीर प्रश्न है।