Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणि

जनवाद टाइम्स 30 September 2022
Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणि
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ( वीटीआर ) बगहा का आतंक कम नहीं हुआ है। आदमखोर बाघ को पकड़ने में वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पसीने छूट रहे हैं। अब बाघ ने अपना ठिकाना ही बदल लिया है।

Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणि

बैरिया कला गांव में सैकड़ों वनकर्मी एक्सपर्ट्स के नेतृत्व में उसका रेस्क्यू करने में दिन रात एक किये हुए हैं,लेकिन बाघ यहां से 25 किमी दूर रामनगर प्रखंड अंतर्गत चिउटाहा वन क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के गन्ने के खेत में छुप गया है। बतादें,
पिछले हफ्ते 21 सितंबर को बाघ ने बैरिया कला गांव में एक किसान को हमलाकर मार दिया । इसके बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी माॅनिटरिंग कर रही है। बाघ को पकड़ने के लिए पटना और हैदराबाद से एक्सपर्ट्स की टीम आई हुई है।दो दिनों से उसको पकड़ने के लिए जद्दोजहद किया जा रहा है । इसी बीच बाघ ने अपना ठिकाना बदल लिया है । वर्तमान समय में बाघ घटना स्थल से 25 किमी दूर रामनगर प्रखंड के गुदगुदी पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर गांव के एक गन्ने के खेत में छुपा है।

Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणि
वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम के नेतृत्व में 150 वनकर्मी रेस्क्यू करने में जुटे हैं। हाथी से गश्ती के साथ-साथ जिप्सी से पेट्रोलिंग कराई जा रही है। निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम बाघ घटनास्थल से दूसरी तरफ का रुख कर लिया। इसके बाद उसका लोकेशन ट्रैक करते हुए वनकर्मी शाम से ही उसकी माॅनिटरिंग कर रहे हैं और शीघ्र ही उसका रेस्क्यू कर जंगल के भीतर छोड़ दिया जाएगा ।
फील्ड डायरेक्टर नेशामणि के ने बताया कि बाघ का मूवमेंट लगातार बदलने से थोड़ी रेस्क्यू में परेशानी हो रही है, लेकिन उसके पगमार्क और कैमरे से निगरानी के तहत उसका मॉनिटरिंग करते हुए रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है । उन्होंने बताया कि 150 से ज्यादा कर्मी रेस्क्यू और गांव की सुरक्षा में लगाए गए हैं। साथ ही दो हाथियों से बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है । नतीजतन गन्ना के खेत में उसका पग मार्क मिला है और पूरी टीम खेत की बेरिकेडिंग कर उसे पकड़ने में जुटी है।जल्द ही उसे पकड़ कर उसके हैबिटेट में छोड़ा जाएगा । बतातें चलें कि 12 सितंबर को बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया था ।तभी से उसके रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है, इसी बीच 21सितंबर को बाघ ने एक किसान को मार डाला । इसके बाद पटना और हैदराबाद से एक्सपर्ट्स की टीम आई हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी जहां बाघ का ठिकाना है, उस क्षेत्र में पिछले वर्ष बाघ ने बंका नामक किसान को मार डाला था । ऐसे में जैसे ही लोगों को बाघ के मौजूदगी की भनक लगी,तभी से ग्रामीण दहशत में हैं और अपने मवेशियों को घर से बाहर नहीं निकाल रहे । बकरियों और भैंसों को सुरक्षित रखने के लिहाज से किसान उनको सेफ जगह पर लेकर जा रहे हैं ।

Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणिजानकारी के लिए बतादूँ,बाघ ने 5 माह के भीतर आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसमें एक व्यक्ति का नरकंकाल बरामद हुआ था । ऐसे में माना जा रहा है कि बाघ आदमखोर हो गया है और यदि उसे जल्द काबू में नहीं किया गया तो इन रिहायशी इलाकों में इस तरह की दूसरी घटनाएं भी घट सकती हैं। ऐसे में आदमख़ोर हो चुके बाघ का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।

Post navigation

Previous: Bihar news जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का किया निरीक्षण
Next: प्रतापगढ न्यूज :  80 वर्षीय दलित महिला को दबंगों पर मुकदमा लिखाना पड़ा महंगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.