Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 30 September 2022
Bihar news जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का निरीक्षण किया गया। प्रिफैब स्ट्रक्चर अधिष्ठापन कार्य में अपेक्षाकृत कम प्रगति देख जिलाधिकारी ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संवेदक को त्वरित गति से कार्य करते हुए टाइम लाइन में सभी कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।IMG 20220930 WA0064

जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में टेक्सटाईल पार्क का निर्माण तीव्र गति से कराया जाना है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। तीव्र गति से कार्य करते हुए उसे जल्द से जल्द क्रियाशील कराना है। कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्वक एवं बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाईल पार्क निर्माण कार्य पूर्ण कराने में तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा ताकि यहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि यहाँ अविलंब प्रोडक्शन चालू हो पाएं।Bihar news जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाईल पार्क का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अभियंता को निदेश दिया कि कराए जा रहे कार्य का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news बायोमेट्रिक के माध्यम से शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें कार्यालय प्रधान : जिलाधिकारी
Next: Bihar news बाघ के लगातार मूवमेंट्स बदलने से रेस्क्यू में हो रही है परेशानी-फील्ड डायरेक्टर,नेशामणि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.