Bihar news बिहार राज्य रसोईया संघ पश्चिम चंपारण की बैठक

Bihar news बिहार राज्य रसोईया संघ पश्चिम चंपारण की बैठक
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य विधालय रसोईया संघ पं चम्पारण की बैठक बेतिया बलिराम भवन में वीणा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में रसोईया
से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर गम्भीरता से विचार किया गया बेतिया नगर निगम क्षेत्र में मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी एन जी ओ को दिए जाने के खिलाफ रसोईया ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए एन जी ओ राज का विरोध करने का फैसला लिया तथा बेतिया नगर निगम चुनाव के बाद एन जी ओ के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला लिया गया, साथ ही रसोईया को सरकारी घोषित करने, रसोईया का बकाया मानदेय भुगतान करने, 50 छात्र संख्या पर एक रसोईया के अनुपात से रसोईया की बहाली करने, रसोईया के रिक्त पड़े पद पर रसोईया की बहाली शीघ्र करने, कई स्कूलों में रसोईया से काम लिया जा रहा है परन्तु भुगतान नही हो रहा है वैसे विधालयों को चिन्हित कर रसोईया का भुगतान अविलंब कराने की मांग की गई।

IMG 20220927 WA0057
रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि मध्याह्न भोजन एन जी ओ के जिम्मे सौपे जाने के पूर्व सरकार के फैसले को निरश्त करने के लिए राज्य नेतृत्व सरकार के पास अपना प्रतिनिधि मंडल को भेजने का निर्णय लिया है, शीध्र ही रसोईया के सवाल पर तथा एन जी ओ के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जायेगा, बेतिया में किसी भी कीमत पर मध्याह्न भोजन योजना में एन जी ओ को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा।

Bihar news बिहार राज्य रसोईया संघ पश्चिम चंपारण की बैठक
बैठक को जिला अध्यक्ष लालबाबु राम, जिला संगठन मंत्री शंभु नाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय हजरा,निर्मला, रिंकू, शारदा, शोभा, मुन्नी, लालसा, ललिता, विक्रम भगत, कलावती, सबरूल नेशा,नजमा खातून, गीता, सुनैना, अनिता, पुष्पा, मोतिलाल,बेबी, बबीता, उर्मिला, मीना, गायत्री, आदि ने संबोधित किया,

You may have missed