Bihar news मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 703.77 लीटर शराब जब्त

Bihar news मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 703.77 लीटर शराब जब्त
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दिनांक-23.09.2022 को मद्य निषेध विभाग की तीन टीम द्वारा पूरे जिले में अवैध शराब कारोबार के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल-12 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है।IMG 20220924 WA0079

इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया बैकुण्ठवा स्थान के पास गन्ना के खेत में अवैध कारोबार के लिए उत्तरप्रदेश से लाकर रखे गये चार ब्रांड के कुल-81 पेटी विदेशी शराब की जब्ती की गयी। साथ ही 07 बाईक को भी जब्त किया गया है। अंधेरे का लाभ उठाकर सभी कारोबारी फरार हो गये। किसी की पहचान भी नहीं हो सकी।Bihar news मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में 703.77 लीटर शराब जब्त

मद्य निषेध अधीक्षक, मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि छापेमारी में कुल-703.77 लीटर शराब जब्त की गयी है। अनुसंधान जारी है। टीम में निरीक्षक सत्तार अंसा, निरीक्षक, सगीर अंसारी, अवर निरीक्षक, नागेन्द्र प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक, नवीन कुमार आदि शामिल थे।

You may have missed