Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

होटल के कमरे में दूसरी महिला संग पकड़ा गया पति, देखते ही पत्नी ने चप्पल से पीटा

जनवाद टाइम्स 20 September 2022
होटल के कमरे में दूसरी महिला संग पकड़ा गया पति, देखते ही पत्नी ने चप्पल से पीटा
Share News
       

संवाददाता रनवीर सिंह

आगरा । आगरा के दिल्ली गेट इलाके में स्थित होटल में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, यहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रोमांस करते रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद उसने दोनों को चप्पल से खूब पीटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

होटल के कमरे में दूसरी महिला संग पकड़ा गया पति, देखते ही पत्नी ने चप्पल से पीटा

उत्तर प्रदेश के आगरा में किसी अन्य महिला के साथ होटल में रोमांस करना शादीशुदा शख्स को भारी पड़ गया. दरअसल, जब बंद कमरे में शख्स महिला के साथ रोमांस कर रहा था तो अचानक से उसकी पत्नी वहां आ धमकी. पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखते ही वह बौखला गई और चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
पत्नी ने पति के साथ-साथ उस महिला को भी चप्पल के पीटा. मामला दिल्ली गेट इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, देवरी रोड के रहने वाला दिनेश अस्पताल में नौकरी करता है. उसकी पत्नी ने नीलम ने आरोप लगाया कि दिनेश का अवैध संबंध एक महिला के साथ है. जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.

इसी बात से परेशान होकर नीलम मायके जाकर रहने लगी. सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में है. नीलम अपने भाई के साथ तुरंत होटल पहुंची. जैसे ही वह कमरे में गई तो देखा कि दिनेश दूसरी महिला के साथ था. गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा.
बताया जा रहा है कि होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, फौरन एक टीम मौके पर पहुंची. दिनेश और उस महिला को थाने ले गई.

नीलम ने पुलिस को बताया कि दिनेश के अवैध संबंधों के कारण वह मायके में रह रही है. मंगलवार को उसने पति दिनेश को जब किसी और महिला के साथ रोमांस करते होटल में पकड़ा तो पहले तो वह महिला उसे ही धमकाने लगी. कहा कि वह नीलम और उसके भाइयों को झूठे केस में फंसा देगी. यह बात सुनते ही नीलम को गुस्सा आ गया और उसने पति दिनेश और महिला को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. साथ ही नीलम के भाई ने इसका वीडियो भी बनाया.

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज पेड़ से लटकता मिला शव हत्या की आशंका परिजनों में कोहराम
Next: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.