Prayagraj News :मा0 सांसद ने मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

Prayagraj News :मा0 सांसद ने मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने शनिवार को अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के सौजन्य से 17 से 23 सितम्बर तक मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

IMG 20220918 WA0022इस अवसर पर मा0 सांसद जी के साथ मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजेपयी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री गणेश केसरवानी, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौड़, पूर्व विधायक श्री प्रभाशंकर पाण्डेय, श्री वरूण केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा लगायी गयी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, निःशुल्क टीकाकरण, हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत, सोलर पाॅवर पम्प, वाटर ग्रिड, साबरमती रिवर फ्रंट, सरदार सरोवर डैम, ग्लोबल विजन, जल संरक्षण, अमृत सरोवर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, निःशुल्क टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी आमजनमानस के अवलोकन के लिए लगायी गयी है।

Prayagraj News :मा0 सांसद ने मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
मा0 सांसद जी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी 23 सितम्बर तक लोगो के अवलोकन के लिए लगी रहेगी। उन्होंने लोगो से प्रदर्शनी का अवलोकन कर मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उससे लाभान्वित होने के लिए कहा। प्रदर्शनी स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर अपर नगर मजिस्टेट तृतीय श्री अभिनव कनौजिया, राजकीय इण्टर कालेज के प्रवक्ता डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी श्री इन्द्रमणि पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री गगन यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री ऋषभ देव त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री राजेश कुमार राय, अम्बुज गर्ग सहित अन्य कर्मचारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You may have missed