Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बरवत सेना पंचायत में पुलिस प्रशासन एवं आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प

जनवाद टाइम्स 17 September 2022
Bihar news बरवत सेना पंचायत में पुलिस प्रशासन एवं आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आंदोलन समिति के मतदान बहिष्कार के फैसले के विरुद्ध जाने वाले लोगों के बीच तथा कुछ पूंजीपतियों के प्रभाव में नॉमिनेशन करने के विरोध में गांव की आम जनता तथा आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ नॉमिनेशन करने वाले पूंजीपति लोगों के बीच झड़प हुई। परिणाम स्वरूप पुलिस प्रशासन के आने के बाद सुदिश भगत एवं राजेश कुशवाहा गिरफ्तार कर लिया गया।IMG 20220917 WA0066

गिरफ्तार दोनों ग्रामीणों को पुलिस की एक गाड़ी थाने लेकर चली गई परन्तु वहीं दूसरी गाड़ी पर आए पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा और उनके सशस्त्र बलों को ग्रामीण जनता ने अपने प्रभाव में ले लिया और लगभग 3 घंटे तक बरवत सेना में रोक कर रखा, जब तक कि गिरफ्तार किए गए राजेश कुशवाहा और सुदीप भगत जो आंदोलन समिति के संयोजक हैं को पुलिस प्रशासन ने छोड़ा नहीं। उन दोनों को ग्रामीण जनता के दबाव में बाई इज्जत गांव में लाकर गांव को सुपुर्द किया। तत्पश्चात गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन को छोड़ा।IMG 20220917 WA0067

आंदोलन समिति के संरक्षक विजय कश्यप के आगमन पर पूरी जनता विश्वास के साथ राजेश कुशवाहा एवं सुदीप भगत को छोड़ने की नारे लगाने लगे। तत्पश्चात प्रशासन से विजय कश्यप की वार्ता होने के पश्चात प्रशासन ने सुदीप भगत और राजेश कुशवाहा को वापस गांव में लाकर छोड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर जनता शांत हुई एवं अनुशासन पूर्वक सारा आंदोलन चलता रहा। शाम 4 बजे राजेश कुशवाहा और सुदीप भगत भगत को पुलिस प्रशासन ने लाकर गांव के बीच में उनके परिवार के लोगों को स सम्मान सुपुर्द किया ।Bihar news बरवत सेना पंचायत में पुलिस प्रशासन एवं आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प

वार्ड 38 से नामांकन भरने वाले प्रत्याशी कृष्णा कुमार ने बताया कि उनके साथ ग्रामीण जोर जबरदस्ती कर रहे थे जिसके बाद मैंने मुफ्फसिल थाना को फोन किया था। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि वे उनसे नामांकन वापस लेने का आग्रह कर रहे थे ताकि निगम का बहिष्कार एकजूटता के साथ किया जा सकें परन्तु उन्होंने पुलिस को बुलाकर दो लोगौं को जबरन गिरफ्तार करवा दिया। जिसके पश्चात ग्रामीण उग्र होकर पुलिस को रोक के रखा।

आंदोलन समिति के संरक्षक विजय कश्यप ने प्रशासन से जिलाधिकारी की उपस्थिति में आंदोलन समिति के साथ वार्ता करने का आह्वान किया।

Post navigation

Previous: Agra News: भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर करायी दौड़ प्रतियोगिता
Next: Prayagraj News :मा0 सांसद ने मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.