Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : हर रोज पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही घटनाओं को लेकर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

जनवाद टाइम्स 17 September 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : हर रोज पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही घटनाओं को लेकर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र नौजवान भारत सभा इकाई द्वारा आज लखीमपुर खीरी में हुए दलित बहनों के साथ बलात्कार कर हत्या करने के ख़िलाफ़ साबितपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूँका एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गयी।

अम्बेडकर नगर न्यूज : हर रोज पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही घटनाओं को लेकर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का फूंका पुतलाआपको बता दें कि देश भर में बढती बलात्कार की घटनाओं के लिए जिम्मेदार फूहड़ गन्दे गानो, अश्लील विज्ञापनों, अश्लीलता परोसने वाली टीवी चैनलों , पोर्नसाइटों, ब्लू फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की गयी। इस दौरान नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने कहा कि आज पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रहीं हैं हर रोज़ इस तरह की बर्बर घटनाएं सामने आ रही हैं उसके बावज़ूद भी समाज में एक सन्नाटा पसरा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में 31677 दुष्कर्म एवं 53874 स्त्री उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। टीवी चैनल आदि के जरिए न केवल लोगों को ऐसी घटनाओं का आदी बनाया जा रहा है। बल्कि फूहड़ गन्दे गीतों , अश्लील विज्ञापनों , ब्लू फिल्मों, पोर्न साइटों, आदि। के माध्यम से ऐसी मानसिकता को खाद पानी देने का काम किया जा रहा है पूँजीवादी समाज में स्त्रियों को माल समझा जा रहा है। 18 वर्ष की उम्र तक पहुंचने तक एक बच्चा दो लाख से ज्यादा हिंसक अपराध के दृश्य देख लेता है। स्त्री विरोधी अपराधों को रोकने के लिए स्त्रियों और इंसाफ़पसन्द लोगों को कन्धे से कन्धा मिलाकर चलना होगा। लड़कियों-महिलाओं को अपनी टोलियां बनाकर स्त्री विरोधी लम्पट तत्वों से सड़कों पर मुकाबला करना होगा।नौजवान भारत सभा के विन्द्रेश ने कहा कि अपराध के ऐसे अड्डों को ध्वस्त करना होगा जहां स्त्री विरोधी घटिया फिल्में,गाने आदि बांटे जाते हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : हर रोज पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही घटनाओं को लेकर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का फूंका पुतलाअश्लील विज्ञापनों का बहिष्कार भी करना होगा तथा जगह-जगह पुस्तकालय खोलना होगा। वही बच्चों को बचपन से ही निराला , मुक्तिबोध , प्रेमचन्द, राधामोहन गोकुल, भगतसिंह,राहुल सांकृत्यान आदि के अच्छे साहित्य से परिचित कराना होगा। नुक्कड़ नाटक, अच्छे गीत,कला आदि सिखाना होगा तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में प्रेमचन्द, अजय, सिकन्दर, किशन, शुभम, सुरेश, विकास,आकाश,मुनील सहित
आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: बच्चा चोर गिरोह की अफवाह में न पड़ें ग्रामीण
Next: Agra News: भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर करायी दौड़ प्रतियोगिता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.