संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को थाना प्रभारी ने क्षेत्र में चल रही बच्चा चोर गैंग की सक्रियता को ग्रामीणों को झूठी अफवाह बताया। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोर गैंग से सम्बंधित कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा है।
थाना प्रभारी पिढौरा अनिल कुमार व एसआई मानपाल सिंह ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि इस प्रकार की झूठी अफवाह और अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें। आपके आस पास कोई भी झूठी अफवाह फैलाते संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना थाना प्रभारी अनिल कुमार को दें और मोबाइल नंबर 9454402755 पर संपर्क करें।
थाना पुलिस ग्रामीणों की सेवा व सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। थाना प्रभारी के भरोसा दिलाये जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।