Prayagraj News :उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए निर्धारित अहर्ता रखने वाले महानुभाव 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन/नामांकन उपलब्ध करायें

Prayagraj News :वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत व्हाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 8423884330 पर पेंशनर आधार प्रमाणीकरण कराने, खाता संख्या एवं मोबाइल नम्बर शुद्ध कराने तथा पेंशन प्रेषित है अथवा नही, की जानकारी कर सकते है प्राप्त
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार
अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिबद्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा- कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है।

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए निर्धारित अहर्ता रखने वाले महानुभाव 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन/नामांकन उपलब्ध करायें

उ0प्र0 गौरव सम्मान शास्त्रीय/लोक संगीत, गायन, वादन, नृत्य, ललित कलायें/नाट्य विधायें/फिल्म, मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध, गोसेवा, पशु पालन, वन, वन्यजीव, पर्यावरण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार, स्वावलंबन, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान इत्यादि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभावों को प्रदान किया जायेगा। सम्मान हेतु निर्धारित अर्हताओं के अन्तर्गत नामांकनकर्ता उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। इसके अतिरिक्त राज्य एवं भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा।

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए निर्धारित अहर्ता रखने वाले महानुभाव 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन/नामांकन उपलब्ध करायें

 

उ0प्र0 गौरव सम्मान के अन्तर्गत चयनित महानुभाव को 11 लाख रूपया, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जायेगा। उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले पात्र महानुभाव अपना आवेदन/नामांकन निर्धारित प्रारूप पर भरकर 15 अक्टूबर, 2022 तक जमा कर सकते है। इस सम्बंध में और अधिक जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी नगर के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

Trending News