Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 9 September 2022
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220909 WA0016विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड को रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभाग के द्वारा और क्या बेहतर किया जा सकता है, का प्लान तैयार करके प्रेषित करने के लिए कहा है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों के डेटा सुधार का कार्य शीघ्रता से कराये जाने एवं फसल बीमा के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अनिवार्य रूप से चारा-भूसा इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को माॅडल गोशाला का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो में संरक्षित गोवंशों की ईयर टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे हुए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्नकायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों में कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने पाइप पेयजल योजनाओं, खाद्यय सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं एवं नयी समिति दुग्ध गठन, कौशल विकास द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से कितने बच्चों को रोजगार सृजित किया गया कि जानकारी लेते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सही ढंग से नहीं कराया जा रहा है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाये। ओ0डी0ओ0पी0 में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की तथा 03 दिनों में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। श्रमिक पंजीकरण, प्रधानमंत्री मानधन योजना की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों के 37 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्नबैठक में ए0आर0 को-आॅपरेटिव के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, ज्वाइंट मजिस्टेट श्री सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Next: Bihar news दस दिनों से गायब मासूम कोइली का कोई सुराग नहीं मिल पाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.