Agra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया दौरा

Agra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया दौरा
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित पिनाहट, बाह और जैतपुर ब्लॉक के दो दर्जन गाँवों का दौरा किया। जहाँ उन्होंने सबसे पहले पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव उमरैठा पुरा गांव का दौरा किया।

Agra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया दौराउमरैठा पुरा गांव में टीले पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से तंबू पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। बाढ़ पीड़ित मलुआ देवी, राम मूर्ति, वीरेंद्र वर्मा, मुकुट सिंह आदि ने बताया कि बाढ़ ने उमरैठा पुरा गांव में भारी तबाही मचाई है।बाढ़ के चलते पूरा गांव नष्ट हो चुका है। करीब दो दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके है और सैकड़ों मकानों में दरारें आ गई है।चंबल किनारे की बाजरा, तिलहन, मूंग व सब्जियों की सारी फसलें नष्ट हो चुकी है।पशुओं का चारा चंबल नदी में बह गया है।लोग बेघर हो गए हैं।

IMG 20220830 WA0053बच्चों की पढ़ाई लिखाई की किताबें भी बाढ़ में बह गई हैं।प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं की गई है न ही खाने के पैकेट और न ही राशन सामग्री दी गई है। बाढ़ पीड़ित महिलाएं अपनी गृहस्थी व बाढ़ पीड़ित अपने ध्वस्त मकानों व नष्ट फसलों की दास्तान बताते बताते फफक फफकर रो पड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा मंजू भदोरिया ने सभी को ढाँढस बंधाया
और बाढ़ में ध्वस्त हुए मकानों की एक सूची तैयार कर जिलाधिकारीआगरा प्रभु नारायण को भेजने की बात कही है। शीघ्र ही जिलाधिकारी आगरा से बात कर नष्ट हुई फसल का और ध्वस्त हुए मकानों का मुआवजा दिलाने की बात कही है। बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने के प्रबंधन की व्यवस्था की बात कही है। बहुत जल्द ही राशन वितरित कराए जाने की बात कही है।Agra News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया दौरा

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदोरिया,ग्राम प्रधान प्रदीप बघेल व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना नंबर आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed