अम्बेडकर नगर न्यूज देवरिया बाजार से गिरैया बाजार सम्पर्क

अम्बेडकर नगर न्यूज देवरिया बाजार से गिरैया बाजार सम्पर्क
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद के जहाँगीरगंज विकासखण्ड के देवरिया बाजार से गिरैया बाजार सम्पर्क मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है

अम्बेडकर नगर न्यूज देवरिया बाजार से गिरैया बाजार सम्पर्कवर्तमान समय में यह मार्ग जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो चुका है देवरिया बाजार सम्पर्क मार्ग से गिरैया बाजार की लम्बाई 4 किलोमीटर हैं।इस मार्ग से 2 दर्जन से ज्यादा गांवों का लिंक जुड़ा हैं।शमशान घाट के लिए मात्र यही इक मार्ग है जिससे होकर राहगीर,ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग प्रतिदिन आवागमन करते रहते हैं।मार्ग की बदहाली देवरिया बाजार के मोड़ से ही शुरू हो जाती है इस मार्ग की हालात काफी दयनीय हो गई है मार्ग में गहरे गड्डे हो जाने से बारिश होने पर इस मार्ग से गुजर पाना कठिन हो जाता है जिसमें गिरकर राहगीर बराबर घायल होते रहते हैं।और इस मार्ग पर अधिकतर क्षेत्र के स्कूली बच्चों, स्कूली वाहनों का आवागमन भी होता है।मार्ग में गहरे गड्ढे हो जाने से, बड़ी, छोटी गिट्टियां ऊपर आने से बारिश होने पर गुजर पाना कठिन हो जाता है। जिसमें गिर कर राहगीर, स्कूली बच्चे घायल होते रहते हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज देवरिया बाजार से गिरैया बाजार सम्पर्कमीडिया के माध्यम से क्षेत्र की आवाम जनपद अम्बेडकरनगर लोक निर्माण विभाग से मार्ग का अवलोकन कर जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

You may have missed