रिपोर्ट विजय कुमार
रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी श्री एस0के0 अग्रवाल ने जानकारी दी है कि रक्षा पेंशनरों की पेंशन विषयक समस्याओं के समाधान हेतु डी0पी0डी0ओ0 प्रयागराज में दिनांक 31.08.2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सभी सैन्य एवं असैन्य रक्षा पेंशनरों को SPARSH के सम्बंध में अवगत/जागरूक करने एवं उनके फीडबैक/शिकायतों को प्राप्त/निपटान करने हेतु SPARSH Awareness & Out Reach Campaign का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में रक्षा क्षेत्र के सभी सैन्य/सिविल पेंशनर सादर आमंत्रित है।