Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज सरयू नदी में हो रही तेजी से कटान

जनवाद टाइम्स 26 August 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज सरयू नदी में हो रही तेजी से कटान
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत सरयू नदी के किनारे स्थित ग्राम इटौरा ढोलीपुर व माझा कम्हरिया में सरयू नदी में हो रही तेजी से कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

अम्बेडकर नगर न्यूज सरयू नदी में हो रही तेजी से कटानमाझा कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर के पास नदी में काफी तेजी से कटान हो रही है जिसकारण लगभग 70 बीघे किसानों के खेत सरयू नदी में समा गए। नदी में हो रही कटान से।किसानों के खेत नदी की धारा में समाते चले जा रहे हैं। किसान लंबे समय से कम्हरिया घाट के पास बोल्डर लगवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान तालुकदार सिंह, मधुबन सिंह परमात्मा सिंह, लालचन्द्र यादव, प्रभाकर तिवारी, कृपाशंकर व राघवेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि नदी के पानी से कटान लगातार हो रही है। कटान रोके जाने के लिए प्रशसन से कई बार मांग की गई परन्तु प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया नतीजा यह है कि अब तक किसानों की 70 बीघा से अधिक भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता भावेश सिंह गंगे ने बताया कि विगत दो वर्ष से लगातार कटान रोके जाने की मांग चल रही है, परन्तु प्रशासन इस पर अमल नहीं कर रहा है। जब तक कम्हरिया घाट के पास बोल्डर डालकर नदी की जल धारा को परिवर्तित नहीं किया जाता तब तक यह कटान होती रहेगी। प्रशासन के सामने कई बार इस बात को रखा गया, लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मौजूदा समय में सरयू नदी का जल स्तर भले ही कम हुआ है, लेकिन क्षेत्र में कटान काफी तेजी से हो रही है जिससे किसानों में हड़कंप का माहौल है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते जरूरी प्रबंध न किया गया तो सैकड़ों बीघा धान की फसल नदी में समाहित हो जाएगी।पुल बनने से नदी की धारा में बदलाव हो गया है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कम्हरिया घाट पर पक्का पुल बनने से नदी के पानी का रुख बदल गया है नदी की धारा अब बदल रही है। इससे खेती करने वाली भूमि अब नदी की धारा के दायरे में आती जा रही है। पानी की गति अधिक होने के चलते कटान भी काफी तेजी से हो रही है। इस सम्बंध में जब उपजिलाधिकारी आलापुर रोशनी यादव से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर क्षेत्र में कटान की शिकायत मिली है।

अम्बेडकर नगर न्यूज सरयू नदी में हो रही तेजी से कटानइसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। बोल्डर आदि डालकर कटान को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar news-आज भी दलित बस्ती मे बिजली की सुविधा नही पहुंची है
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज जहरीले सांप के काटने से छात्रा की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.