मथुरा रेलवे स्टेशन का रेलवे बोर्ड की 11 सदस्यीय टीम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण

IMG_20220823_233100
Share News

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आज दिनांक को यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड के माननीय चैयरमैन श्री पी.के. कृष्णदास जी एवं अन्य 11 सदस्यगण द्वारा मथुरा जं. स्टेशन पर यात्री सुविधा से सम्बंधित विभिन्न सुविधाओं पीने का पानी, साफ़-सफाई, यात्री सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से स्टेशन पर यात्री से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया ।

मथुरा रेलवे स्टेशन का रेलवे बोर्ड की 11 सदस्यीय टीम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण

इस अवसर पर यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री पी.के. कृष्णदास जी, समिति के अन्य 11 सदस्यीय टीम एवं अपर मंडल रेल प्रबधक परिचालन श्री मुदित चंद्रा जी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, स्टेशन निदेशक मथुरा श्री एस के श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending News