Bihar news बेतिया की बड़ी उपलब्धियों में एक है मोडलर किचेन वाले ‘स्लीक किचेन वार्डरॉब्स’ की सुविधा: गरिमा

Bihar news One of the major achievements of Bettiah is the convenience of 'slick kitchen wardrobes' with modular kitchens: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के लाल बाजार स्थित एशियन पेंट्स ग्रुप के द्वारा डीलर *’बाला जी कलर स्टोर’* द्वारा खोले गये ‘स्लीक किचेन वार्डरॉब्स’ का उद्घाटन बुधवार को नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा समारोह पूर्वक किया गया।

IMG 20220816 WA0037इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेतिया जैसे मिडिल क्लास शहर में ‘स्लीक किचेन वार्डरॉब्स’ का ब्रांच खुलना अपने शहर की एक बड़ी उपलब्धियों में एक है। एशियन पेंट्स ग्रुप के द्वारा शुरू यह अत्याधुनिक शो-रूम की ओपनिंग ‘बालाजी कलर स्टोर ‘ के नाम से स्थापित प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान का मूल उद्देश्य कम से कम स्पेश में अत्याधुनिक ‘मॉड्यूलर किचन’ की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना मुझे बताया गया है। इसकी शुरूआत करने वाले डीलर आदरणीय रवि जैन जी के प्रति मैं आज आभार जताना चाहूंगी कि अपने बेतिया को आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता से जोड़कर आपने एक बेहतरीन शुरुआत की है। इसके लिये मैं आज आपका धन्यवाद करते हुये हार्दिक शुभकामना देना चाहूंगी की बेतिया और पूरे पश्चिम चंपारण के लाखों परिवारों को कम से कम ख़र्च में इससे सम्बंधित सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि यह सुविधा अब तक महानगरों और फस्ट क्लास शहरों में ही थी।

Bihar news One of the major achievements of Bettiah is the convenience of 'slick kitchen wardrobes' with modular kitchens: Garimaआज अपने बेतिया में भी ‘स्लीक किचेन वार्डरॉब्स ‘ का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और कम से कम स्पेश में साधारण खर्च पर मोडलर किचन की सुविधा अब सामान्य परिवारों में भी सुलभ होने लगेगी। मौके पर रश्मि जैन, किरण जैन, कोमल पोद्दार, साक्षी झुनझुनवाला, पल्लवी जैन, पूजा जैन, अंकिता सिंघानिया, कविता कृष्ण, कंपनी प्रतिनिधि आदित्य प्रकाश, डिज़ाइनर सोनु कुमार मौजूद रहे ।

Trending News