Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन्हरव्हील क्लब के द्वारा तिरंगा का वितरण और जागरूकता अभियान का आयोजन

Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन्हरव्हील क्लब के द्वारा तिरंगा का वितरण और जागरूकता अभियान का आयोजन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

देश आज पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी अमृत महोत्सव का लोकतांत्रिक पर्व मना रहा है। वैसे में देश के प्रधान नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर सभी संगठनों, राजनीतिक दलों, न्यायपालिका, और प्रशासनिक सभी ने जागरूकता लाने के साथ हर घर तिरंगा और हर हाथों में तिरंगा के अभियान को तेज कर रखा है। इसी अभियान के लिए इन्हरव्हील क्लब की महिलाएं बेतिया में जगह जगह तिरंगा वितरण और तिरंगा फहराने के नियम और किसी भी परिस्थितियों में तिरंगे का अपमान ना होने पाए पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन्हरव्हील क्लब के द्वारा तिरंगा का वितरण और जागरूकता अभियान का आयोजन

इन्हरव्हील क्लब की पूनम झुनझुनवाला ने तीन लालटेन चौक पर आते जाते राहगीरों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया। उसके पश्चात क्लब की सभी सदस्या नजरबाग पार्क पहुंच कर हाथों में तिरंगा लेकर पार्क में टहलते, खेलते और बैठ कर आनंद लेने वाले महिलाओं और बच्चों के बीच तिरंगा का वितरण किया। जहाँ बच्चों ने बड़ी उत्साहवर्धन के साथ तिरंगा लेकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं बच्चों के अभिवाहक भी अपने बच्चों के हाथ में तिरंगा देखकर खुश होकर फोटो और विडियो भी बनाते नजर आएं।

क्लब के सदस्याओं ने तिरंगा वितरण करते हुए तिरंगा इधर-उधर नहीं फेंकने को लेकर जागरूक करते दिखें। साथ ही तिरंगा को हाथों में लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय का उद्घोष भी किया। तिरंगे को हाथ में लेकर फोटो विडियो खींच कर सभी ने अपने राष्ट्रप्रेम के प्रति अपनी एकजुटता का भी परिचय दिया। सभी के उत्साहों से यह पूर्ण परिलक्षित दिखाई दिया कि हर घर तिरंगा का अभियान चम्पारण के साथ साथ पूरे देश में सफल होगा। जिसकी पूरी तैयारी हर भारतीय अपने अपने स्तर से कर रहा है।Bihar news आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन्हरव्हील क्लब के द्वारा तिरंगा का वितरण और जागरूकता अभियान का आयोजन

इन्हरव्हील क्लब की अध्यक्षा नीता श्री, कोषाध्यक्ष सिमरन, रेणु शर्मा, पूनम झुनझुनवाला, अर्चना बरनवाल, पायल गुप्ता, इंदु मलहन, किरण कन्नौजिया, पुष्पा रानी, मोना पोद्दार, मीना तोदी, संगीता आदि शामिल होकर इस अभियान और कार्यक्रम का हिस्सा बनी।

Trending News