Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत होमगार्डस विभाग द्वारा 500 होमगार्डस जवानों के साथ पैदल/मोटर साइकिल से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

जनवाद टाइम्स 13 August 2022
Prayagraj News :विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस का आयोजन कल (14 अगस्त) को
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

होमगार्डस विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को 500 होमगार्डस जवानों द्वारा पैदल/मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा कम्पनी बाग के गेट नं0-3 से प्रारम्भ हुई, जो हिन्दु हाॅस्टल चैराहा, लोक सेवा आयोग चैराहा, धोबी घाट चैराहा, हीरा हलवाई चैराहा, साई मंदिर होते हुए सर्किट हाउस तक निकाली गयी।

Prayagraj News :आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत होमगार्डस विभाग द्वारा 500 होमगार्डस जवानों के साथ पैदल/मोटर साइकिल से निकाली गयी तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा के सर्किट हाउस पहुंचने पर वहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की मुख्य अतिथि मा0 सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रहे। सर्वप्रथम मा0 सांसद महोदया, मण्डलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय, डिप्टी कमाण्डेंट जनरल होमगार्डस श्री संतोष कुमार, मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस श्री डी0डी0 मौर्या, जिला कमाण्डेंट होमगार्डस श्री अमित कुमार पाण्डेय द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मा0 सांसद महोदया ने अपने सम्बोधन में मा0 प्रधानमंत्री जी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने होमगार्डस जवानों की ड्यूटी की सराहना की। इसी क्रम में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कहा कि होमगार्डस जवानों को असुविधाओं में भी ड्यूटी करने की प्रशंसा की व 26 जनवरी सहित अन्य अवसरों पर होमगार्डस जवानों की परेड टोली को प्रथम स्थान पाये जाने की प्रशंसा करते हुए इस तिरंगा यात्रा की बधाई दी गयी।

Prayagraj News :आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत होमगार्डस विभाग द्वारा 500 होमगार्डस जवानों के साथ पैदल/मोटर साइकिल से निकाली गयी तिरंगा यात्राजिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कहा कि होमगार्डस जवानों को विभिन्न त्यौहारों, बाढ़ आपदा, बारिस आदि के अवसर पर भी बड़ी लगन एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी करने की प्रशंसा करते हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की बधाई दी। मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस द्वारा मा0 सांसद महोदया, मण्डलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापन किया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रगान के उपरांत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम से जुड़कर सभी लोगो से तिरंगा फहरायें जाने का किया आह्वाहन
Next: Etawah News: कारगिल शहीद पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.