Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम से जुड़कर सभी लोगो से तिरंगा फहरायें जाने का किया आह्वाहन

जनवाद टाइम्स 13 August 2022
Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम से जुड़कर सभी लोगो से तिरंगा फहरायें जाने का किया आह्वाहन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मा0 केन्द्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामले, भारत सरकार श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

IMG 20220813 WA0089सर्वप्रथम मा0 मंत्री जी ने पत्थर गिरजाघर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुई। बाइक रैली से चन्द्रशेखर आजाद पार्क शहीद स्थल पहुंचकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। मा0 मंत्री जी ने वहां पर लगायी गयी शहीदों के जीवनवृत्त पर आधारित व पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। तदुपरांत मा0 मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मकसूद उल्ला व अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी ने नौ महिलाओं की गोद भराई की रम्म पूरी करते हुए उन्हें फल की टोकरी भेंट की। मा0 मंत्री जी ने नेहरू युवा केन्द्र व स्काउड गाइड के युवाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी ने आंगनबाड़ी केन्द्र के चार बच्चों को प्री स्कूल किट प्रदान किया। मा0 मंत्री जी ने ज्वाला देवी इण्टर कालेज के बच्चो के साथ वंदे मातरम् गीत भी गाया।

IMG 20220813 WA0090
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने सभी लोगो से हर घर तिरंगा फहरायें जाने का आह्वाहन किया गया है। उनके इस आह्वाहन के साथ पूरा देश जुड़ गया है। प्रयाग की इस पुण्य धरती से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड से जब पूरा विश्व बंद पड़ गया था, तब मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उस समय विश्व में किसी देश ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि भारत कोविड के प्रभाव से इतनी अच्छी तरह से उबर पायेगा। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कोविड काल में लगभग 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन देकर यह सुनिश्चित किया कि देश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। मा0 मंत्री जी ने उन सभी क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर हमें आजादी दिलायी। कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सिर झुकाकर नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि आज हम सब संकल्प ले कि आने वाला 25 वर्ष भारतवर्ष का स्वर्णिम काल हो। उन्होंने कहा कि आज जिन महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गयी है, उनको रानी लक्ष्मी बाई, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे वीर पुत्र-पुत्रियों की प्राप्ति हो।Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम से जुड़कर सभी लोगो से तिरंगा फहरायें जाने का किया आह्वाहन

इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल एवं मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने मा0 मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भंेंट किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Post navigation

Previous: Agra News: मेड के विवाद में दबंगों ने की सगे भाइयों से मारपीट
Next: Prayagraj News :आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत होमगार्डस विभाग द्वारा 500 होमगार्डस जवानों के साथ पैदल/मोटर साइकिल से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.