Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news 18 घंटे के अंदर राम जानकी मंदिर के पुजारी का हत्यारा गिरफ्तार
  • Breaking News

Bihar news 18 घंटे के अंदर राम जानकी मंदिर के पुजारी का हत्यारा गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 11 August 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मंदिर के पुजारी की हुई निर्मम हत्या के हत्यारे को पुलिस ने मात्र 18 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर उस क्षेत्र में संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से बचा लिया है । उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि गोपालपुर थाना के बकुलहर स्थित राम जानकी मंदिर सुखदेव साह के मठ के पुजारी रुदल साह उर्फ रूदल बरनवाल का गला रेतकर हत्या कर उनके सर को वहां से 2 किलोमीटर दूर चनपटिया थाना के पिपरा ग्राम स्थित काली मंदिर में रख दिया गया था इस मामले में घटना की गंभीरता एवं जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया । टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वान दस्ता का इस्तेमाल भी किया गया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्यारे का चप्पल एवं खून लगा हसुआ बरामद किया था । टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आसूचना संकलन करते हुए काफी कुशलता के साथ घटना में संलिप्त अपराधी अच्छेलाल साह पिता ललन साह ग्राम पिपरा थाना चनपटिया को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अपराधी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़ा को भी बरामद कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि राम जानकी मंदिर के पुजारी के हत्या से उक्त स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी एवं विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी ।कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को दूसरे रूप में तूल देकर आपसी भाईचारा एवं संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी की गयी लेकिन उक्त टीम के द्वारा विधि व्यवस्था को संधारित करते हुए एवं गुणवता पूर्ण अनुसंधान करते हुए इस घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन कर लिया गया । गिरफ्तार हत्यारे की निशानदेही पर खून लगा गमच्छा, शर्ट एवं गंजी तथा मंदिर से चोरी किया गया गमच्छा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम में सदर पुलिस निरीक्षक मुनीर आलम गोपालपुर थाना अध्यक्ष राज रूप राय चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिरिसिया ओपी प्रभारी विकास कुमार तिवारी कुमारबाग ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडे तकनीकी सेल के प्रभारी राजीव कुमार रजक एवं दुष्यंत कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news : भाकपा माले ने तिरंगा झंडा के साथ निकाला आजादी मार्च
Next: Bihar news रक्षाबंधन पर मारवाड़ी महिला समिति ने पत्रकारों को बांधी राखी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d