Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : पुजारी की निर्मम हत्या से हड़कंप, हत्यारों ने सिर को काली मंदिर में रखा

जनवाद टाइम्स 10 August 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुजारी की हत्या कर अपराधियों ने सिर को चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतीया पंचायत अंतर्गत पिपरा काली मंदिर में रख दिया।यह घटना मंगलवार कि रात की बताई जाती है। इस घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बुद्धवार की सुबह में जब ग्रामीणों ने देखा तो आस-पास के गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोनों थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।फिलहाल अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस 24 घंटे के अंदर मामले की उद्भेदन करने का दावा कर रही है।

बताया जाता है कि पुजारी रुदल साह बकुलहर गांव के ही रहने वाले थे ,जो गांव के ही राम जानकी मंदिर में 40 वर्षो से पुजारी के रूप काम करते थे। ग्रामीणों की माने तो पुजारी मूक बधीर थे और दो बेटे और एक बेटी के पिता थे। हत्या की इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायर्ड के टीम के साथ डीएसपी मुकुल परिमल पांडे पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वहीं तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। ग्रामीण एसपी को बुलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है बताते चलें कि 2 दिनों के अंदर गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो की हत्या पुलिस के लिए एक चुनौती साबित हो रही है जो गंभीर जांच का विषय है

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: देश प्रेम हेतु निकाली तिरंगा रैली निकाली 
Next: Agra News: यमुना में डूबे युवक का चौबीस घंटे बाद बरामद हुआ शव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.