मेरठ न्यूज: शहर में गंदगी के अंबार से जीना हुआ मुश्किल

संवाददाता: मनीष गुप्ता
हर बार गली मोहल्लों के आस पास कूड़े के डंप की सफाई व्यवस्था के लिए सरकार की तरफ से पैसा आता है। वो इसलिए ताकि शहर में चारो तरफ बड़े बड़े जो कूड़े के घर बने हुए हैं ,उनकी अच्छे से सफाई हो सके। ताकि घरों से निकलने वाला गंदा कूड़ा गलियों में जमा ना हो सके। लेकिन ऐसा नहीं होता है।
आज भी मेरठ शहर की अनगिनत कॉलोनियों, मोहल्लों में गंदे कूड़े के जमावड़े को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी होती है। घरों के बाहर खेलने वाले बच्चे उस गंदगी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। वही दूसरी तरफ देखिए बरसात का मौसम चल रहा है। नगर निगम ने इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मेरठ शहर के थाना नौचंदी क्षेत्र के अंतर्गत नौचड़ी ग्राउंड में कितना बुरा हाल है।
यहां से दिन भर में अनगिनत बच्चो और अन्य लोगो का आना जाना रहता है। लेकिन यहां तो सांस लेने में भी बहुत ज्यादा परेशानी होती है। सोने पर सुहागा जब होता है। जब यह कूड़ा बरसात होते ही पूरी सड़क पर फैल जाता है। ओर दोपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगो के साथ दुर्घटना होने का डर बना रहता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कब जागेगा नगर निगम।